
उपराष्ट्रपति ने पकड़ा संजय सिंह का हाथ और कहा- 'गुस्से में मत रहा करो', जानें फिर क्या बोले AAP नेता
AajTak
बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आवास पर सर्वदलीय बैठक हुई. इस बैठक के बाद उपराष्ट्रपति ने आप नेता संजय सिंह का हाथ पकड़कर कहा, 'गुस्से में मत रहा करो'. इसके बाद संजय सिंह ने जवाब दिया कि 'सर, आपसे कैसा गुस्सा.' फिर AAP सांसद संजय सिंह हाथ जोड़कर पीछे हट गए.
रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सर्वदलीय बैठक की. इस बैठक में कई राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे. यह बैठक बजट सत्र के दूसरे चरण के सिलसिले में हुई. इस बैठक के बाद से ऐसा भी विडियो सामने आया जब उपराष्ट्रपति और आप नेता संजय सिंह का आमना-सामना हुआ. दरअसल उपराष्ट्रपति और पीयूष गोयल बैठक के बाद बाहर निकल कर आ रहे थे. तभी वहीं संजय सिंह भी खड़े थे.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह का हाथ पकड़ा और आगे ले जाकर कहा, 'गुस्से में मत रहा करो'. इसके बाद संजय सिंह ने जवाब दिया कि 'सर, आपसे कैसा गुस्सा.' इसके बाद फिर AAP सांसद संजय सिंह हाथ जोड़कर पीछे हट गए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी वहीं खड़े हुए थे.
उपराष्ट्रपति ने की सर्वदलीय बैठक
बता दें कि आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. इसे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने दिल्ली आवास में सर्वदलीय बैठक की. बजट सत्र के दूसरा चरण को लेकर सरकार ने जोर देकर कहा कि उसकी प्राथमिकता वित्त विधेयक को पारित कराना है. वहीं, विपक्ष भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई और अदाणी समूह के खिलाफ आरोपों जैसे मुद्दों को उठाने की योजना बना रहा है.
दूसरे चरण को लेकर क्या है विपक्ष की तैयारी?
इस दूसरे चरण के दौरान कांग्रेस एक बार फिर संसद से लेकर सड़क तक अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए सोमवार को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. ये बैठक संसद में विपक्ष के नेता के कार्यालय में होगी. साथ ही कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर सोमवार को राज्यों की राजधानी में 'चलो राजभवन' नारे के तहत देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



