
उपचुनाव: बिहार में ओवैसी-सहनी का चक्रव्यूह, महागठबंधन या बीजेपी कौन फंसेगा?
AajTak
बिहार की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता और जेडीयू के मुकेश कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला है. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से मुर्तुजा अंसारी और मुकेश सहनी की वीआईपी से नीलाभ कुमार के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. बीजेपी के लिए मुकेश सहनी मुसीबत बन रहे हैं तो महागठबंधन के लिए ओवैसी.
बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लिए वोटिंग जारी है. बीजेपी ने एक बार फिर से केदार प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतार रखा है जबकि महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा है. हैं. मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से नीलाभ कुमार तो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गुलाम मुर्तजा अंसारी ताल ठोक रहे हैं. इस तरह कुढ़नी सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. ऐसे में देखना है कि ओवैसी-सहनी की पार्टी के कैंडिडेट से उतरने से गोपालगंज सीट तरह उलटफेर होता है या फिर महागठबंधन अपना दबदबा बनाए रखेगी?
बता दें कि कुढ़नी विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक रहे अनिल सहनी' को एमपी-एमएलए कोर्ट से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपचुनाव हो रहे हैं. इस सीट पर आरजेडी के बजाय जेडीयू ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है. 2020 के चुनाव में आरजेडी को टक्कर देने वाले केदार गुप्ता मैदान में है, जो महज 712 वोटों से हार गए थे. ऐसे में बीजेपी उपचुनाव में यह सीट हर हाल में जीतना चाहती है, लेकिन महागठबंधन के चलते आसान नहीं है. कुढ़नी सीट पर सभी की निगाहें असदुद्दीन ओवैसी और मुकेश सहनी के कैंडिडेट पर है.
कुढ़नी सीट का समीकरण कुशवाहा जाति वोटों को ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने मनोज कुशवाहा पर दांव लगा रखा है तो वैश्य समाज के समीकरण को देखते हुए बीजेपी ने केदार गुप्ता को उतारा है. सहनी वोटों के चलते मुकेश सहनी ने भूमिहार समुदाय से आने वाले नीलाभ कुमार को प्रत्याशी बनाया है जबकि मुस्लिम वोटर 20 हजार के करीब है, जिसके चलते ओवैसी की पार्टी से मुर्तजा अंसारी है.
कुढ़नी सीट के सियासी समीकरण देखें तो वैश्य वोटर सबसे ज्यादा हैं, जिसके चलते बीजेपी ने केदार गुप्ता पर दांव लगाया है. वैश्य वोटों के बाद मल्लाह, यादव, कोइरी काफी निर्णायक हैं. इसके अलावा मुस्लिम और दलित वोटर भी अहम भूमिका में हैं. कुढ़नी सीट पर भूमिहार वोटर बीजेपी से नाराज माने जा रहे हैं और मुकेश सहनी ने जिस तरह से भूमिहार कार्ड खेला है, उससे बीजेपी की चुनौती बढ़ गई है. इसी तरह से असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर महागठबंधन के लिए टेंशन बढ़ा रखी है.
बीजेपी के लिए सहनी चुनौती कुढ़नी सीट के जाति समीकरण के लिहाज से सभी पार्टियों के अपने-अपने दांव चले हैं, जिसमें सभी सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं. वीआईपी का निलाभ कुमार को टिकट देना बीजेपी से भूमिहार मतों को काटने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है तो बीजेपी इसी को कारण बनाकर सहनी मतों पर डोरे डाल रही है. मुकेश सहनी का भूमिहार और सहनी वोटों का दांव चलता है तो बीजेपी के लिए चिंता सबब बन सकता है.
जेडीयू के लिए ओवैसी चैलेंज वहीं, कुढ़नी सीट पर जेडीयू की नजर कुर्मी-कुशवाहा-यादव-मुस्लिम समीकरण पर है. इसी मद्देनजर आरजेडी के बजाय जेडीयू ने चुनाव लड़ा और मनोज कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर एक बार फिर नुकसान महागठबंधन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. AIMIM से मुर्तुजा अंसारी के उतरने से मुस्लिम वोटों का बटवारा होने की संभावना दिख रही है. गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में यही महागठबंधन की हार का कारण बना था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




