
उपचुनाव: कौन जीतेगा जालंधर की जंग, स्वार टांडा में चलेगा किसका सिक्का? कुछ देर में काउंटिंग
AajTak
कर्नाटक विधानसभा के चुनावों के साथ ही शनिवार का दिन चार राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणाम भी लेकर आने वाला है. इन सीटों पर भी 10 मई को वोटिंग हुई थी. इनमें उत्तर प्रदेश की दो, मेघालय की एक, ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं, तो वहीं पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आज (शनिवार) को आने वाला है.
सत्ता और सियासत के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम है. जहां एक तरफ कर्नाटक उपचुनाव के परिणाम आ रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का भी रिजल्ट आएगा. इसके साथ ही शनिवार का दिन कुछ राज्यों में विधानसभा लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के भी परिणाम सामने लेकर आने वाला है. बता दें कि पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. वहीं, यूपी की स्वार टांडा विधानसभा, छानबे विधानसभा सीट, ओडिशा में झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए थे, जिनके चुनावी ऊंट किस करवट बैठेंगे, इसका भी जवाब शनिवार का दिन लेकर आएगा.
10 मई को हुई थी वोटिंग इन सभी सीटों पर बीती 10 मई को वोटिंग हुई थी. कर्नाटक विधानसभा चुनावों के साथ ही इन सीटों पर किसका सिक्का जमेगा, इसका भी इंतजार है. जहां तक यूपी की स्वार टांडा विधानसभा और छानबे विधानसभा सीट की बात है तो स्वार टांडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने की वजह से हुआ. जबकि, छानबे विधानसभा सीट अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई थी.
यूपी की सीटों पर क्या होगी स्थिति? स्वार टांडा सीट पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ. इसमें अपना दल (एस) से शफीक अहमद अंसारी, समाजवादी पार्टी से अनुराधा चौहान, पीस पार्टी से डॉ. नाजिया सिद्दीकी और तीन निर्दलीय भी चुनाव मैदान में रहे. इसी तरह छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) ने दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया गया. उनके सामने सपा ने पिंकी कोल मैदान में थीं. यूपी में भविष्य का सियासी रुख और समीकरण तय करने में उपचुनावों के नतीजे अहम भूमिका निभाते हैं. स्वार और छानबे का उपचुनाव इसी कसौटी पर कसा जाएगा. ऐसे में दोनों ही दलों की साख दांव पर लगी है.इन दोनों ही सीटों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया.
ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर 68.12 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां बीजेडी से दीपाली दास, बीजेपी के तन्खाधर त्रिपाठी और कांग्रेस के तरुण पांडेय के बीच मुकाबला था. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव हुआ था. इसके चलते बीजेडी ने दिवंगत मंत्री की बेटी दीपाली दास को मैदान में उतारकर उनके निधन से उपजी सहानुभूति का फायदा उठाने की कोशिश की है.
मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कारण रहा, एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह का निधन. इस सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे थे. मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर 91.87 प्रतिशत मतदान हुआ. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी)से सिंशार लिंगदोह मैदान में हैं. सियासी दलों ने पूरी दमखम के साथ इस सीट पर कब्जा करने के लिए ताकत झोंक रखी है. ऐसे में देखना है कि इस सीट पर चुनावी बाजी कौन मारेगा.
जालंधर में 54 प्रतिशत हुआ था मतिदान कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. यहां लगभग 54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. कांग्रेस की ओर से संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चुनावी मैदान में उतरी हैं. बीजेपी से इंदर इकबाल सिंह अटवाल, आम आदमी पार्टी से पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू और शिरोमणि अकाली दल से मौजूदा विधायक डॉ सुखविंदर सिंह सुक्खी की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हैं. अब इंतजार शनिवार को आने वाले परिणाम का है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



