
'उनके साथ कभी नहीं जाऊंगा जिन्होंने ने हमें खत्म करना चाहा...', NDA में जानें की अटकलों पर बोले उद्धव ठाकरे
AajTak
उद्धव ने कहा कि मैं लोगों के लिए लड़ता हूं. कुछ उम्मीदवार हार गए हैं. लेकिन हमने साबित कर दिया है कि मोदी को हराया जा सकता है. कुछ को गद्दार के रूप में याद किया जाएगा और कुछ को वफादार के रूप में.
एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि ये मुद्दों को भटकाने वाली अफवाहें हैं. राहुल गांधी की बात दोहराते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र की वर्तमान गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं और यह ज्यादा तक सत्ता में बरकरार नहीं रहेगी. उद्धव ठाकरे शनमुकानंद हॉल में पार्टी के 58वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनएससीआई डोम में अपनी पार्टी शिवसेना का स्थापना दिवस मनाया.
अपने संबोधन में उद्धव बीजेपी पर आक्रामक दिखे. उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में महायुति की हार के बाद बीजेपी और उनके सहयोगी यह कहकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं एनडीए में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहा हूं, वे कहते हैं कि मैं उनके साथ आऊंगा? मैं आपसे पूछता हूं कि क्या मुझे ऐसा करना चाहिए. उन नालायकों के पास जाना चाहिए जिन्होंने हमें खत्म करने की कोशिश की? वे भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं'.
टीडीपी और जेडीयू के साथ गठबंधन को लेकर उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार गिर जानी चाहिए. उन्होंने कहा, 'मैंने लोकसभा में हारने वाले उम्मीदवारों को सम्मानित किया है. क्योंकि अगर देश में मध्यावधि चुनाव होते हैं, तो ये उम्मीदवार चुने जाएंगे. इस सरकार को गिर जाना चाहिए. इंडिया गुट की सरकार बनेगी. मोदी ने सत्ता के लिए हिंदुत्व छोड़ दिया है. क्या चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार हिंदुत्ववादी हैं? उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में अपने राज्यों में मुसलमानों से बहुत सारे वादे किए हैं'.
उद्धव ठाकरे ने कहा, 'क्या मोदीजी उनकी मांगें पूरी करेंगे? इसलिए मैं कहता हूं कि इस सरकार को गिर जाना चाहिए. क्या यह अप्राकृतिक गठबंधन नहीं है? उन्होंने कहा कि हमारा एमवीए अप्राकृतिक है. नीतीश ने कहा था, संघ मुक्त भारत. चंद्रबाबू को मोदी ने यू टर्न बाबू कहा था. चंद्रबाबू ने कहा, मोदी आतंकवादी हैं. मांझी ने कहा था कि राम सीता दार्शनिक चरित्र हैं. अब ये सभी गठबंधन में एकसाथ हैं. हमें हिंदुत्व मत सिखाओ. देश जानना चाहता है कि मोदी ने हिंदुत्व क्यों छोड़ा'.
बीजेपी का समर्थन करने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर परोक्ष हमला करते हुए उद्धव ने कहा, 'इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि कौन हमारे साथ है और कौन हमारे खिलाफ है. सिर्फ इसलिए कि वे उद्धव ठाकरे को नहीं चाहते थे, उन्होंने बिना शर्त भाजपा को समर्थन दिया. मैं लोगों के लिए लड़ता हूं. कुछ उम्मीदवार हार गए हैं. लेकिन हमने साबित कर दिया है कि मोदी को हराया जा सकता है. कुछ को गद्दार के रूप में याद किया जाएगा और कुछ को वफादार के रूप में'.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








