
'उनकी आंखों की रोशनी जा सकती थी...', चुनाव प्रचार से राघव चड्ढा की दूरी के सवाल पर बोले दिल्ली के मंत्री
AajTak
आम आदमी पार्टी की तरफ से बताया गया है कि राघव चड्ढा की ब्रिटेन में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है और बेहतर महसूस होने पर वह पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि राघव अभी ब्रिटेन में हैं. उनकी आंखों में कुछ जटिलता थी और मुझे बताया गया कि यह काफी गंभीर था कि उनकी आंखों की रोशनी जा सकती थी.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. एक तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं तो वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट एक के बाद एक आप सरकार को फटकार लगा रही है. इस बीच सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर हो रही है. कारण, केजरीवाल की गिरफ्तारी से लेकर लोकसभा चुनाव के दो चरण होने तक भी वह चुनावी मैदान से गायब हैं. इसको लेकर बीजेपी नेता भी सवाल उठाते नजर आए हैं.
इस बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से बताया गया है कि राघव चड्ढा की ब्रिटेन में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है और बेहतर महसूस होने पर वह पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि राघव अभी ब्रिटेन में हैं. उनकी आंखों में कुछ जटिलता थी और मुझे बताया गया कि यह काफी गंभीर था कि उनकी आंखों की रोशनी जा सकती थी. वह इलाज कराने के लिए वहां गए हैं. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. वह जल्द ही स्वस्थ होकर वापस आएंगे और चुनावी अभियान में शामिल होंगे.
वहीं इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि राघव चड्ढा चुनाव के लिए पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. वह निश्चित रूप से प्रचार करेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ तिहाड़ जेल में मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा, "क्रिकेट में 11 खिलाड़ी होते हैं. फिर कोचिंग स्टाफ, नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाले लोग और चार अतिरिक्त खिलाड़ी होते हैं. हर कोई अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है. हमारे पास एक संगठन है और जिसे भी कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वे उसे करेगा. 4 जून को आप एक मजबूत राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी."
इस बीमारी का ऑपरेशन कराने यूके गए हैं चड्ढा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आंख की सर्जरी के लिए ब्रिटेन में हैं. जानकारी के मुताबिक चड्ढा ने रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए विट्रोक्टोमी सर्जरी कराई है. रेटिना डिटेचमेंट आंखों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है. इसमें रेटिना में छोटे छेद होने लगते हैं और इससे आंखों की रोशनी को बड़ा खतरा पैदा हो जाता है. इसे रोकने के लिए तत्काल सर्जरी की जरूरत होती है. यदि रेटिना डिटेचमेंट होता है तो यह एक ऐसी स्थिति है जहां आंख के पीछे मौजूद नाजुक परत जिसे हम रेटिना कहते हैं, अपनी जगह से अलग होने लगती है. इसकी वजह से आंख की रोशनी खोने का डर पैदा हो जाता है. यदि जल्द इसका इलाज न कराया जाए तो रेटिना में होने वाले ये छोटे छेद तेजी से बढ़ सकते हैं, जिससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










