
उदयपुर में आज कन्हैयालाल के परिजनों से मिलेंगे CM अशोक गहलोत, राजसमंद में तनाव
AajTak
Udaipur Kanhaiya Lal Murder Case: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज उदयपुर में मृतक कन्हैयालाल के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का जायजा भी लेंगे. इसके साथ ही वह प्रदर्शन में घायल कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी का भी हालचाल जानेंगे.
Udaipur Kanhaiya Lal Murder Case: उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर गई थी. इसके बाद उदयपुर में लगातार तनाव बना हुआ है. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज उदयपुर जा रहे हैं. इस दौरान वह कन्हैयालाल के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही सीएम उदयपुर की कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी बैठक करेंगे.
हालांकि इससे पहले प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. इसके साथ ही परिवार के दो लोगों को संविदा पर नौकरी दी जाएगी. इसके बाद गुरुवार को सीएम गहलोत मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान करेंगे.
कन्हैयालाल की हत्या के बाद इलाके में उबाल हैं. राजसमंद के भीम कस्बे में पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए. इस घटना में पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार लोगों से एक ही अपील कर रहे हैं कि किसी भी सूरत में हत्या के वीडियो वायरल ना करें. हालांकि पुलिस ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें अलकायदा की धमकी, पीएम मोदी का जिक्र... जानिए उदयपुर हत्याकांड में क्यों हुई NIA की एंट्री
उदयपुर दौरे के अवसर पर सीएम अशोक गहलोत का शाम को भीम थाने के कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी से मुलाकात करेंगे, जो कि राजसमंद में बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे. प्रदर्शनकारियों की भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने 10 राउंड से ज्यादा हवाई फायरिंग की. करीब 8 राउंड रबड़ की गोलियां फायर की गईं थीं.
ये भी पढ़ें Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल पर हमले के वक्त भाग गए थे लोग, अकेले ईश्वर सिंह हमलावरों से भिड़े

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










