
उत्तर भारत में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम घना कोहरा, जानें नए साल पर कैसा रहेगा शहर में मौसम
AajTak
मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. इसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय शीतलहर की संभावना है.
उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. वहीं, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश ने दस्तक दी है तो वहीं पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा रहेगा और धूप सामान्य से अधिक समय तक छिपी रह सकती है. अगले सप्ताह शुष्क और ठंडा मौसम जारी रहेगा. नए साल की पूर्व संध्या पर ठंड और हल्की धुंध छाई रहेगी, जिससे खुले में होने वाले कार्यक्रमों में मुश्किल हो सकती है. पिछले छह वर्षों से नए साल की पूर्व संध्या पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा है, जिसमें सबसे कम 2.4 डिग्री 28 दिसंबर 2019 को दर्ज किया गया था. 2007 से अब तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे ही रहा है. इस साल भी ऐसा ही रहने की संभावना है, और 31 दिसंबर की शाम/रात को तापमान 6°-7°C के बीच रहने का अनुमान है.
सुबह शाम छाया रहेगा कोहरा उत्तर भारत के कुछ स्थानों में 29 दिसंबर से शीतलहर की स्थिति शुरू होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 28-30 दिसंबर के दौरान देर रात/सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 30 और 31 दिसंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. इसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय शीतलहर की संभावना है.
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. दो दिनों के बारिश के बाद रविवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. 29 जनवरी को 3 जनवरी तक हल्के से लेकर घने कोहरे की चेतावनी है. न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 16 से 23 डिग्री रहने की संभावना है.
दिसंबर में ठंड और तापमान की स्थिति इस दिसंबर का सबसे कम तापमान 4.5°C, 16 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया था. आमतौर पर, दिसंबर का आखिरी सप्ताह सबसे ठंडा होता है, लेकिन इस बार यह पैटर्न बदल सकता है. पिछले साल न्यूनतम तापमान 4.9°C (15 दिसंबर) को दर्ज किया गया था. पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 8°-9°C के बीच रहा है. चक्रवाती परिसंचरण और इससे संबंधित मौसम गतिविधियों के कारण हवाओं के पैटर्न में बदलाव होगा. उत्तरी मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं रुक जाएंगी. लगातार बादल छाए रहने से रात में ठंड कम होगी, और तापमान बढ़कर 10°-12°C तक पहुंच सकता है. इसके बाद, तापमान में फिर से गिरावट आएगी और नए साल के जश्न के दौरान काफी ज्यादा ठंड बढ़ जाएगी.
पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में व्यापक बर्फबारी हुई. उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हुई. हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां हुईं. दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



