
उत्तर प्रदेश में 32 IPS और 11 IAS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ के नगर आयुक्त बदले
AajTak
यूपी सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने एक दिन में 32 IPS और 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. सीतापुर, मऊ, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर के एसपी बदले गए हैं. इसके अलावा लखनऊ शहर में नए नगर आयुक्त को नियुक्ति दी गई है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य की नौकरशाही में फेरबदल किया है. सरकार ने 32 आईपीएस और 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. गोरखपुर के सीडीओ इंद्रजीत सिंह को लखनऊ नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया. सुल्तानपुर के एसपी रहे विपिन कुमार मिश्रा डीआईजी पद पर प्रमोट किए गए हैं. वहीं, अयोध्या जोन में तैनात रहे आईजी कविंद्र प्रताप सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया था. इसके बाद शनिवार को और अधिकारियों के तबादले किए गए. सीतापुर, मऊ, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के एसपी बदले गए हैं. शासन की ओर से उनकी जगह नए अफसरों की तैनाती की गई है.वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सुभाष चंद्र दुबे का लखनऊ ट्रांसफर किया गया है. उन्हें यहां पुलिस महा निरीक्षक यातायात निदेशालय में तैनात किया गया है.
अयोध्या जोन के आईजी कविंद्र प्रताप सिंह का लखनऊ पीएसी मुख्यालय में ट्रांसफर किया गया है. अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या जोन का डीआईजी बनाया गया है. कविंद्र प्रताप सिंह की जगह अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या जोन के डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं. सुल्तानपुर के एसपी रहे विपिन कुमार मिश्रा को डीआईजी पद पर प्रमोट किया गया है. उनकी तैनाती चित्रकूट धाम पर डीआईजी के पद पर की गई है.
उधर, लखनऊ में डीसीपी वेस्ट के पद पर तैनात 2012 बैच के आईपीएस सोमेन वर्मा को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बुलंदशहर एसएसपी से डीआईजी पद पर प्रमोट हुए संतोष कुमार सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट में DCP के पद पर तैनात किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




