
उत्तर कोरिया ने दे डाली संयुक्त राष्ट्र को धमकी, ये है वजह
AajTak
उत्तर कोरिया ने अपने एक बयान के जरिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को चेतावनी दी है. ये चेतावनी उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जुड़ी हुई है. दरअसल यूएनएससी ने हाल ही में एक बैठक की थी. इस बैठक में फ्रांस ने बयान का एक मसौदा कुछ देशों के साथ शेयर किया है. इसमें उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंता जाहिर की गई है.
उत्तर कोरिया ने अपने एक बयान के जरिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को चेतावनी दी है. ये चेतावनी उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जुड़ी हुई है. दरअसल यूएनएससी ने हाल ही में एक बैठक की थी. इस बैठक में फ्रांस ने बयान का एक मसौदा कुछ देशों के साथ शेयर किया है. इसमें उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंता जाहिर की गई है. इसमें ये भी कहा गया है कि यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के प्रस्ताव का पूरी तरह से पालन करते हुए उत्तर कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण पर रोक लगाई जाए. इसके बाद से ही उत्तर कोरिया भड़क गया है और यूएन के लिए चेतावनी जारी की है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











