
उत्तर कोरिया: कौन है 'पिंक लेडी' जिससे खुश होकर किम जोंग उन ने गिफ्ट कर दिया लग्जरी बंगला
AajTak
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में इस बंगले को खासतौर पर री चुन ही के लिए बनाया गया है. ये बंगला दोमंजिला है. 79 साल की स्टेट टीवी एंकर री चुन ही का 50 साल से ज्यादा वक्त का करियर रहा है. उन्होंने देश की प्रमुख घटनाओं पर समाचार पढ़े हैं.
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपना बड़ा दिल दिखाया और एक सीनियर टीवी न्यूज एंकर को लग्जरी बंगला गिफ्ट करके चौंका दिया है. किम जोंग उन ने न्यूज एंकर री चुन ही (Ri Chun Hi) को ये लग्जरी बंगला दिया है. री चुन ही अपनी पारंपरिक ड्रेस से भी चर्चा में हैं. उन्हें पिंक लेडी का नाम दिया गया है.
गुरुवार को री चुन ही की जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन रहा. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने उन्हें एक लग्जरी बंगला गिफ्ट किया. और उनकी आवाज की खुलकर तारीफ की. उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में इस बंगले को खासतौर पर री चुन ही के लिए बनाया गया है. ये बंगला दोमंजिला है. किम जोंग उन ने एंकर चुन ही को अपनी सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के लिए काम जारी रखने के लिए कहा।
पारंपरिक ड्रेस में देखी जाती हैं 79 साल की री चुन ही
बता दें कि 79 साल की स्टेट टीवी एंकर री चुन ही का 50 साल से ज्यादा वक्त का करियर रहा है. उन्होंने देश की प्रमुख घटनाओं पर समाचार पढ़े हैं. जिसमें परमाणु और मिसाइल परीक्षण और एक नेता की मृत्यु शामिल है. री चुन ही अपनी आवाज के लिए पहचानी जाती है. वे पारंपरिक कोरियाई ड्रेस में देखी जाती हैं. उन्हें विदेश तक में पिंक लेडी के नाम से जाना जाता है.
गिट में बंगला मिला तो भावुक हो गईं री चुन ही
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, जब किम ने न्यूज एंकर री चुन ही को बंगला गिफ्ट किया, तो वे भावुक हो गईं. उन्होंने किम से कहा कि उनका नया बंगला होटल जैसा है. किम ने कहा कि वे राष्ट्र के लिए एक खजाने की तरह हैं. आपने लंबे समय तक एक प्रेजेंटर के रूप में काम किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











