
उत्तराखंड के टनल में फंसे 40 मजदूरों का दुर्भाग्य, क्या बिहारी मजदूरों की जान की कीमत सस्ती है
AajTak
उत्तराखंड में एक टनल के लिए काम कर रहे 40 मजदूरों की जान खतरे में है. मजदूरों के परिवार वालों का कहना है कि उनके रेस्क्यू में लापरवाही हो रही है. सरकार सुस्त ढंग से काम कर रही है. क्या अगर ये मजदूर गुजरात-तमिलनाडु-केरल या पंजाब के होते तो भी ऐसी सुस्ती नजर आती?
उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगाँव तक निर्माणाधीन टनल में रविवार सुबह क़रीब पांच बजे भूस्खलन हो गया था. टनल के अंदर फंसे 40 मज़दूरों को बचाने का संघर्ष 96 घंटे बीतने के बाद भी जारी है.मौके पर मौजदू मजदूरों के परिवार वालों का कहना है कि घोर लापरवाही हो रही है. पहले मशीन आने में देरी हुई , दूसरी आधुनिक मशीन मंगाने में भी देरी की गई है. परिजनों की हैसियत ऐसी नहीं है कि उनकी आवाज हमारी सिस्टम के सामने गूंज सके. पर यह साफ दिख रहा है कि 40 मजदूरों के टनल में फंसे होने के चार दिन और रात बीत जाने के बावजूद प्रशासन अभी खाली हाथ है. सवाल यह उठता है कि झारखंड- बिहार-बंगाल और उड़ीसा की जगह दूसरे अमीर स्टेट के लोग फंसे होते तो क्या ऐसी सुस्ती दिखाई देती. जिस देश में प्रिंस नाम के एक बच्चे को बचाने के लिए पूरी मशीनरी लग गई थी उसी देश में 40 मजदूरों को लेकर कोई हो हल्ला क्यों नहीं दिख रहा है.
ऑगर मशीनों का अब है इंतजार
हालांकि टनल जहां पर हादसा हुआ है वहां मौक़े पर राहत व बचाव के लिये एसडीआरएफ, एनडीआरफ, आईटीबीपी सहित फायर सर्विस की कई टीमें मौजूद हैं. विशेषज्ञों के दिशा निर्देशों के अनुसार कई तरह से उन्हें बचाने की कोशिश हो रही है. सबसे पहले फंसे हुए मज़दूरों तक पहुंचने के लिए मलबा हटाकर सैटरिंग प्लेट लगाए गए पर कामयाबी नहीं मिली. मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सही रास्ता कैसे बनाया जाए बचाव टीमों को अभी भी समझ में नहीं आ रहा है. रेस्क्यू के लिए और मशीनें बाहर से मंगाई गईं फिर भी बचाव अभियान सफल नहीं हो सका है. अब कहा जा रहा है कि दिल्ली से ऑगर मशीनें आ रही हैं जिससे मजदूरों को बचा लिया जाएगा. सवाल यह है कि ऑगर मशीनों को लाने में इतनी देर क्यों हुई . खबर लिखे जाने तक टनल में फसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए ऑगर मशीन के जरिये ह्यूम पाइप बिछाने का कार्य शुरू होने वाला था. कहा जा रहा है कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो देर शाम तक टनल में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकल लिया जाएगा.
किस स्टेट के कितने लोग फंसे हैं
12 नवम्बर की सुबह क़रीब पांच बजे हुए हादसे में करीब 40 लोग फंसने की खबर आई थी.सुरंग का निर्माण करा रही एनएचआईडीसीएल के अनुसार टनल में फंसे हुए व्यक्तियों में दो उत्तराखंड, एक हिमाचल प्रदेश, चार बिहार, तीन पश्चिम बंगाल, आठ उत्तर प्रदेश, पांच उड़ीसा, दो असम और 15 झारखण्ड के हैं. स्थानीय लोगों की संख्या ज्यादा नहीं होने के चलते ही शायद लोगों के आक्रोशित होने का डर नहीं है और सरकार कुछ ज्यादा ही आराम से काम कर रही है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार कोटद्वार के रहने वाले आकाश सुरंग में फंसे अपने पिता के लिए सिलक्यारा टनल के बाहर पहुंथे थे. प्रशासन ने उन्हें टनल के अंदर जाने और मलबे के दूसरी तरफ़ फंसे अपने पिता से बात करने की अनुमति दी थी.आकाश ने बताया कि "मैं टनल में गया था और मेरी बात मेरे पिता से ऑक्सीजन पाइप के ज़रिए हुई.
लेकिन आकाश के चाचा प्रेम सिंह ने बताया कि "हम पिछली रात (सोमवार) को यहां पहुंचे हैं. मुझे यहां हो रहा काम संतोषजनक नहीं लग रहा है. यहां बचाव कार्य सुस्त तरीक़े से चल रहा है." उन्होंने सरकारी की लापरवाही का एक नमूना देते हुए बताया कि "यहां जब पिछली रात पहुंचे थे तो हमसे कहा गया था कि रेस्क्यू के लिए मशीन रात को ही 11 बजे आ जाएंगी. जब हमने सुबह पता किया तो मशीन सुबह पांच बजे आयी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









