
उड़ती फ्लाइट में महिला की डिलीवरी, बच्चे की नागरिकता पर कंफ्यूजन!
AajTak
प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला सफर पर निकल गई. डॉक्टरों ने उन्हें इसके लिए इजाजत भी दे दी. लेकिन बीच सफर में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. उन्होंने प्लेन में ही 36,000 फीट की ऊंचाई पर बच्चे को जन्म दे दिया. फिर बच्चे की नागरिकता को लेकर उन्हें कंफ्यूजन का सामना करना पड़ा.
दो देशों के बीच सफर कर रही एक महिला ने 36,000 फीट की ऊंचाई पर बच्चे को जन्म दिया. फ्लाइट के टेकऑफ होने के 30 मिनट बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद पैसेंजर्स और क्रू की मदद से महिला ने प्लेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया.
21 साल की केंड्रिया रोडेन को 32 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बावजूद डॉक्टरों ने उड़ान भरने की इजाजत दे दी थी. क्योंकि उनकी डिलीवरी की ड्यू डेट में लगभग एक महीने का समय बचा हुआ था. वह अपनी बहन के साथ अमेरिका से डोमिनिकन रिपब्लिक जा रही थीं.
36,000 फीट की ऊंचाई पर केंड्रिया को लेबर पेन होना शुरू हो गया था. इसके बाद साथी पैसेंजर्स और एयरक्राफ्ट क्रू ने डिलीवरी में केंड्रिया की मदद की. इसके बाद केंड्रिया ने स्काईलेन को जन्म दिया.
जब केंड्रिया, डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचीं तो उन्होंने एंम्बैसी जाकर बच्चे की नागरिकता के बारे में सवाल किया. क्योंकि उन्हें लग रहा था कि बच्चे की नागरिकता को लेकर दिक्कत हो सकती है क्योंकि उसका जन्म प्लाइट में हुआ है. लेकिन फिर एंबेसी ने साफ किया कि स्काईलेन अमेरिकी नागरिक ही हैं. उनकी मां कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड की रहनेवाली हैं.
फ्लाइट में जन्म देने के एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए केंड्रिया ने कहा कि शुरू में क्रैम्प्स उठे थे. वह अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर कर रही थीं. केंड्रिया पेशे से एक हेल्थ वर्कर हैं. उन्होंने कहा- प्लेन के टेकऑफ के 34 मिनट बाद ही लेबर पेन शुरू हो गया था. केबिन क्रू ने मेरी बहुत मदद की.
केंड्रिया ने कहा- मुझे बस इतना याद है कि लोग मेरा वीडियो बना रहे थे. और जब मैं प्लेन से बाहर आ रही थी तो लोग मुझे बधाई दे रहे थे.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








