
उज्जैन: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारी और महंत भिड़े, गाली गलौज और हाथापाई तक बात पहुंची, Video
AajTak
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बुधवार सुबह पुजारी और महंत के बीच ड्रेस कोड और पगड़ी को लेकर विवाद हो गया. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. मंदिर समिति ने मामले को गंभीरता से लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को एक अप्रिय घटना हुई. मंदिर के गर्भगृह में पुजारी महेश शर्मा और नाथ संप्रदाय के महंत महावीरनाथ के बीच विवाद हो गया. विवाद ड्रेस कोड और पगड़ी उतारने को लेकर हुआ. यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया.
जानकारी के मुताबिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत महावीरनाथ, गोरखपुर से आए महंत शंकरनाथ महाराज के साथ सुबह सवा आठ बजे दर्शन पूजन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे थे. गर्भगृह में प्रवेश के समय मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने उनसे कहा कि वे ड्रेस कोड का पालन करें और पगड़ी उतारें। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
ड्रेस कोड और पगड़ी उतारने को लेकर हुआ विवाद
महंत महावीरनाथ ने आरोप लगाया कि पुजारी महेश शर्मा सभी श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके साथ आए महंत हार्ट पेशेंट हैं, फिर भी उनसे पगड़ी और कपड़े उतरवाए गए. महंत ने कहा कि वे कलेक्टर को ज्ञापन देकर महेश शर्मा को मंदिर से हटाने की मांग करेंगे.
वहीं पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि महावीरनाथ मंदिर की मर्यादा तोड़ते हैं. गर्भगृह में सहायक प्रशासक जल चढ़वा रहे थे, तभी उन्होंने वहां अनुचित शब्दों का प्रयोग किया. पुजारी ने कहा कि मंदिर में प्रवेश के लिए एक तय ड्रेस कोड है, जिसका पालन सभी को करना चाहिए.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










