
उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को मुंबई में करता था फॉलो, 16 साल के लड़के की हत्या के बाद शव को दफनाया
AajTak
ठाणे के भिवंडी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 16 साल के नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बताया कि मृतक योगेश शर्मा उज्जैन में एक गंगवार में मारे गए गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप का सोशल मीडिया का फॉलो करता था. दुर्लभ की तरह ही अपने माथे पर टिका भी लगाता था.
मुंबई से सटे ठाणे के भिवंडी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 16 साल के नाबालिग लड़के की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. लड़के के गायब होने के 11 दिनों बाद परिजनों को उसकी लाश मिली. पुलिस का कहना है कि योगेश रवि शर्मा का शव उन्होंने गड्ढा खोदकर निकाला गया. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों की पहचान आयुष वीरेंद्र झा, मनोज नारायण टोपे, संतोष सत्यनारायण तातिपामुल, अनिकेत तुकाराम खरात और शिवाजी धनराज माने के तौर पर हुई है. इनमें से कुछ लड़कों का योगेश रवि शर्मा के साथ झगड़ा हुआ था और उन्होंने उसे खत्म करने की साजिश रची थी.
हत्या के बाद नाबालिग के शव को गड्ढे में दफनाया
इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता को रो-रोकर बुरा हाल है. योगेश की मां कुसुम शर्मा ने पुलिस को बताया कि हत्या के पहले उनके बेटे को दो लड़के घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे.
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि योगेश की हत्या तेज धारदार वाले हथियार से की गई थी. इसके बाद पत्थरों से उसका सिर कुचला गया था. फिर हत्यारों ने लाश को काल्हेर स्थित खाड़ी के किनारे सुनसान जगह पर गड्ढे में दफना दिया गया था.
हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




