
ईरान पर हिजाब मामले में बड़ा एक्शन, UN महिला आयोग से हुआ बाहर, जानिए भारत का स्टैंड
AajTak
ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच यूएन का बड़ा एक्शन हुआ है. अमेरिका के लाए प्रस्ताव ने ईरान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. संयुक्त राष्ट्र ने ईरान को बड़ा झटका देने का काम किया है. उसे तत्काल प्रभाव से महिला अधिकार निकाय से बाहर कर दिया गया है.
ईरान में महिलाओं का प्रदर्शन पिछले कई महीनों से जारी है. हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है. महसा अमीनी की मौत के बाद से वहां पर हालात बेकाबू से हो गए हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने ईरान को बड़ा झटका देने का काम किया है. उसे तत्काल प्रभाव से महिला अधिकार निकाय से बाहर कर दिया गया है. अमेरिका द्वारा यूएन में ये प्रस्ताव लाया गया था जिसमें आठ देशों ने ईरान के खिलाफ वोटिंग की और 16 देशों ने वोटिंग से दूरी बनाई. भारत इस मुद्दे पर वोटिंग से दूर रहा यानी कि उसने इस मामले में तटस्थता की नीति अपनाई.
ईरान के खिलाफ क्या एक्शन, अमेरिका की क्या भूमिका?
अब ईरान को ये बड़ा झटका देने में अमेरिका ने बड़ी भूमिका निभाई है. पिछले महीने अमेरिका ने अपना स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा था कि ईरान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उसे संयुक्त राष्ट्र के महिलाओं से जुड़े वैश्विक निकाय से बाहर करने की कोशिश की जाएगी. अमेरिका ने ये भी आरोप लगाया कि ईरान में महिलाओं के मानवाधिकारों को लगातार कुचला जा रहा है, उन्हें कमजोर करने का काम हो रहा है. इन तर्कों को समझते हुए यूएन ने अमेरिका के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था और बुधवार को इस पर वोटिंग हुई. वोटिंग के बाद ये प्रस्ताव पारित हो गया और ईरान महिला अधिकार निकाय से बाहर कर दिया गया.
ईरान में क्या बवाल चल रहा है?
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इस वोटिंग को ऐतिहासिक बता दिया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि महिलाओं का ईरान में जो दमन हो रहा है, ये वोटिंग उसका जवाब है. संकेत है कि ईरान के खिलाफ कई देश एकजुट हो रहे हैं. जारी बयान में सुलिवन ने ये भी कहा कि ईरान के हर कदम के लिए उसकी जवाबदेही तय की जाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि 22 साल की ईरानी लड़की महसा अमीनी को ठीक तरह से हिजाब न पहनने की वजह से मॉरैलिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस कस्टडी में महसा अमीनी की मौत हो गई. मॉरैलिटी पुलिस पर अमीनी की मौत का आरोप लगाया गया. इसके बाद देशभर में सरकार और हिजाब के विरोध में प्रदर्शन होने लगे. इन प्रदर्शनों में छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








