
ईरान पर इजरायल ने क्यों किया हमला? इजरायली राजदूत ने आजतक को बताया
AajTak
इजरायल के भारत में राजदूत रुवेन अजार ने आजतक से खास बातचीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर इजरायली कार्रवाई के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन जरूरी था. इजरायल का दृढ़ संकल्प है कि वो ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











