
ईरान के परमाणु ठिकानों को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के अलग-अलग दावे, देखें
AajTak
ईरान पर अमेरिका के बंकर बस्टर बमों से हमले का आखिर कितना नुकसान हुआ...ये सवाल अमेरिका में बड़े बवाल की वजह बन गया है..अमेरिकी मी़डिया में लगातार सवाल उठ रहे हैं..डिफेंस इंटेलीजेंस की एक रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है और ट्रंप प्रशासन को बार-बार सफाई देनी पड रही..ट्रंप नाटो की बैठक में भाग लेने गए तो वहां भी उन्हें ये दावा करना पड़ा कि ईरान के परमाणु केंद्रों का नामोनिशान मिटा दिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











