
ईरान-इज़राइल युद्ध: मिसाइलों की बौछार, परमाणु ठिकानों पर हमले, अगला कदम क्या?
AajTak
ईरान और इज़राइल के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया है, दोनों ओर से मिसाइल हमले हो रहे हैं; इज़राइल के हमलों में ईरान में 585 सहित कुल 600 से अधिक मौतें हुई हैं, जैसा कि ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया. ईरान अपनी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन कर रहा है, जबकि इज़राइल ने 60 से अधिक फाइटर जेट का उपयोग करके ईरान के 20 से अधिक सैन्य ठिकानों, हथियार निर्माण प्रतिष्ठानों और परमाणु अनुसंधान संस्थानों को निशाना बनाया है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











