
ईरान-इजरायल संघर्ष का असर फ्लाइट्स पर, महंगा हो सकता है अमेरिका, यूरोप का किराया
AajTak
विस्तारा एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं को देखते हुए पहले से ही इमरजेंसी रूट तैयार रखे जाते हैं. फिलहाल ईरान, इजरायल के संघर्ष के वक्त भी इमरजेंसी रूट का इस्तेमाल हो रहा है. एयरलाइन ने कहा कि इसके बाद भी कुछ रूट पर फ्लाइट को लंबा ट्रैवल करना पड़ सकता है.
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष का असर अन्य देशों के विमान सेवाओं पर पड़ रहा है. अमेरिका और यूरोप के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय यात्रियों को डेस्टिनेशन पर पहुंचने में सामान्य से 45 मिनट तक ज्यादा समय लग रहा है. ईरानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए फ्लाइट अपना रूट बदल ले रहे हैं. इससे दूरी बढ़ जा रही है और यात्रियों को सामान्य से ज्यादा समय तक सफर करना पड़ रहा है. रूट लंबा होने से किराये में बढ़ोतरी हो सकती है.
किराये में हो सकती है बढ़ोतरी एक घरेलू एयरलाइन के अधिकारियों ने बिजनेस टुडे को बताया कि भारत से अमेरिका, कनाडा, यूरोप और मध्य पूर्व के शहरों में जाने वाली फ्लाइट्स के किराये में वृद्धि हो सकती है. उन्होंने कहा कि रूट लंबा होने से तेल की खपत में वृद्धि होगी जिससे किराया बढ़ सकता है.
15 से 45 मिनट अधिक समय तक करना पड़ रहा सफर एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो एयरलाइंस ने मध्य एशिया और अरब प्रायद्वीप के लिए ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम द्वारा फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि दिल्ली, मुंबई और लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट और न्यूयॉर्क के बीच फ्लाइट को 13 अप्रैल से फ्लाइट में 15 से 45 मिनट अधिक समय बिताना पड़ रहा है. ईरान का इजरायल पर हमले के बाद से विमानों का ट्रैवल टाइम बढ़ गया है. उदाहरण के लिए, विस्तारा की मुंबई-पेरिस नॉन-स्टॉप उड़ान, यूके23 का औसत उड़ान समय 8:59 घंटे है, जो 13 अप्रैल को 48 मिनट और 14 अप्रैल को 40 मिनट बढ़ गया.
पेरिस-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट UK22 को 13 अप्रैल को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में 8:21 घंटे और 14 अप्रैल को 8:19 घंटे लगे, जबकि इसका औसत उड़ान समय 7:47 घंटे था. इसी तरह एयर इंडिया की मुंबई से लंदन की उड़ान AIC131 को ईरान रूट से गुजरने में औसतन 9:15 घंटे का समय लगता है. इसका समय 14 अप्रैल को 19 मिनट और 15 अप्रैल को 33 मिनट बढ़ गया. क्योंकि फ्लाइट ने तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान के रास्ते उड़ान भरी. दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट्स में भी देरी हुई.
विस्तारा एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं को देखते हुए पहले से ही इमरजेंसी रूट तैयार रखे जाते हैं. फिलहाल ईरान, इजरायल के संघर्ष के वक्त भी इमरजेंसी रूट का इस्तेमाल हो रहा है. एयरलाइन ने कहा कि इसके बाद भी कुछ रूट पर फ्लाइट को लंबा ट्रैवल करना पड़ सकता है.
तेहरान ने कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद नहीं किया है. कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन ऑपरेटरों ने ईरान के रूट का इस्तेमाल करने से बचने का फैसला किया है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



