
ईरानी क्यों ट्रंप के सीजफायर को थोपा हुआ मान रहे? तेहरान में क्या माहौल है, क्या दिल से स्वीकार करेंगे लोग
AajTak
ट्रंप ने मंगलवार तड़के घोषणा की कि ईरान और इजरायल संघर्षविराम पर राजी हो गए हैं. ईरान ने पहले तो सीजफायल से इनकार किया लेकिन बाद में उसकी तरफ से कहा गया कि इसकी शुरुआत हो चुकी है.
ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन लंबे चले युद्ध के बाद सीजफायर का ऐलान हो गया है. अमेरिका के प्रस्ताव पर कतर की मध्यस्थता में दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हुए और अब ईरान की मीडिया ने भी कह दिया है कि सीजफायर की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि, ईरानी मीडिया में सीजफायर को लेकर ज्यादा सकारात्मक बातें देखने को नहीं मिल रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि यह सीजफायर ईरान पर थोपा गया है. ईरानी मीडिया और वहां के नेता कह रहे हैं कि सीजफायर की शुरुआत से पहले तक ईरानी मिसाइलें इजरायल में बम बरसाती रहीं.
मंगलवार तड़के जब ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि दोनों पक्ष सीजफायर के लिए पूरी तरह से राजी हो गए हैं तो ईरान से इससे साफ इनकार कर दिया. ईरान संसद के प्रवक्ता महदी मोहम्मदी ने एक्स पर लिखा, 'अमेरिका और ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. वो चाहते हैं कि ईरान अपनी सुरक्षा कम कर दे जिससे वो तनाव को और बढ़ा सकें.'
सीजफायर को लेकर पहले तो ईरान की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन बाद में ईरानी मीडिया ने खबर दी कि सीजफायर की शुरुआत हो चुकी है.
इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'इजराइल को उसके आक्रमण की सजा देने के लिए हमारे शक्तिशाली सैनिकों का सैन्य अभियान आखिरी क्षण सुबह 4 बजे तक जारी रहा. सभी ईरानियों के साथ-साथ मैं अपने बहादुर सशस्त्र बलों को धन्यवाद देता हूं जो अपने खून के आखिरी बूंद तक हमारे प्यारे देश की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं और जिन्होंने दुश्मन के किसी भी हमले का आखिरी सांस तक जवाब दिया है.'
सीजफायर से पहले ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें बरसाईं
ईरान की मीडिया में सीजफायर को जीत की तरह सेलिब्रेट किया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि सीजफायर की शुरुआत के आखिरी पलों तक ईरान इजरायल पर बमबारी करता रहा और इजरायल, अमेरिका को बता दिया गया कि ईरान की सेना कितनी ताकतवर है. ईरान के अखबार Mehrnews की एक रिपोर्ट में लिखा गया, 'सीजफायर की शुरुआत से एक घंटे पहले ईरान ने इजरायल पर पांच चरणों में 20 मिसाइलों से हमला किया.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








