
इस दिवाली, आ रही है पुलिस... रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की सूर्यवंशी की रिलीज डेट
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में ऐलान किया था कि राज्य में सिनेमाघर 22 अक्टूबर से खुलेंगे. अब जब सिनमाघरों पर लगा ताला खुलने वाला है तो रोहित शेट्टी ने दिवाली पर उनकी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज का ऐलान कर दिया. रोहित शेट्टी ने सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की एक फोटो इंस्टा पर शेयर की है.
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. लंबे वक्त से रिलीज को तरस रही रोहित शेट्टी की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खुद इस बात की जानकारी दी है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












