
'इस कदर बेइज्जती, इतने निकम्मे...', भारत से हार के बाद बिफरी पाकिस्तानी एंकर
AajTak
भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम के हार के बाद सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम चौतरफा आलोचनाओं से घिर गई है. पाकिस्तानी न्यूज एंकर हुदा शाह अपनी टीम पर इतना भड़कीं, कि खिलाड़ियों को निकम्मा तक कह दिया.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया. आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस बहुप्रतीक्षित मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 175 रन बनाए और फिर 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टी को 114 पर समेट दिया.
एकतरफा अंदाज में भारत की इस जीत के बाद पाकिस्तान में भी सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम की आलोचना हो रही है. पाकिस्तानी न्यूज एंकर हुदा शाह ने पाकिस्तानी टीम के इस प्रदर्शन को बेशर्मी की हद बताया है. हुदा शाह का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहते सुनीं जा रही हैं कि हारना आपने था ही, थोड़ा सा चेज कर लेते, थोड़ी सी मेहनत कर लेते.
उन्होंने कहा कि किस चीज की आपने प्रैक्टिस की है. हुदा ने कहा कि बहुत खबरें आ रही थीं, बैटिंग की प्रैक्टिस हुई है, बॉलिंग की प्रैक्टिस हुई है, खे प्रैक्टिस की है इन्होंने. उन्होंने कहा कि इन्तेहां इम्बैरेसमेंट हो रही है. हमें पहले ही लग रहा था कि बेइज्जती बहुत बुरी होनी है. हुदा शाह ने कहा कि इस कदर बेइज्जती, मतलब इतने निकम्मे प्लेयर्स.
यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप मैच में रौंदा, खुश हुए सेलेब्स, अजय देवगन बोले- क्या खेला है...
हुदा शाह ने कहा कि इससे तो अच्छा था कि हम ये फैसला ही वापस नहीं लेते खेलने का. कम से कम इस बेइज्जती से तो बच जाते. गौरतलब है कि पाकिस्तान ने विश्व कप से पहले बॉयकाट की धमकी दी और फिर ये ऐलान किया था कि भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे. बाद में पाकिस्तान ने यू-टर्न लिया और भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम मैदान में उतरी.
यह भी पढ़ें: भारत से बुरी तरह पिटने के बाद छलका पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का दर्द, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







