
इस कंटेस्टेंट से इंप्रेस हुए रोहित शेट्टी, बोले- खतरों के खिलाड़ी का फाइनलिस्ट दिखता है इनमें
AajTak
टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पहले ही टास्क में कमाल कर दिया. सौरभ राज जैन, दिव्यांका त्रिपाठी और निक्की तंबोली को एक टास्क दिया गया. इस टास्क में निक्की कमजोर दिखीं. तो सौरभ ने इसे पूरा किया और दिव्यांका तो छा गईं.
टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 का 17 जुलाई को प्रीमियर हुआ. रोहित शेट्टी के इस शो में सभी कंटेस्टेंट ने अपने पहले टास्क परफॉर्म किए. कुछ अपने टास्क में शानदार रहे तो कुछ की परफॉर्मेंस कमजोर दिखीं. हालांकि, इस सब में एक कंटेस्टेंट ऐसी रहीं, जिसने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को इम्प्रेस किया. रोहित शेट्टी भी उनसे बेहद इम्प्रेस दिखे. इस कंटेस्टेंट का नाम है दिव्यांका त्रिपाठी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












