
इस एक्टर ने हाइट बढ़ाने के लिए खर्च किए 85 लाख रुपये, सर्जरी के बाद बढ़ी इतनी लंबाई
AajTak
एक्टर ने अपनी सर्जरी का वर्णन '80 दिनों के नर्क' के रूप में किया है. क्योंकि इस दौरान वो व्हीलचेयर पर थे. तीन महीने तक वो घर पर बैठने के अलावा कुछ भी करने में असमर्थ था. उसे शुरू में बैसाखी के सहारे अपने पैरों पर खड़े होना पड़ता था. अभी भी थेरेपी की जरूरत पड़ती है.
38 साल के एक एक्टर ने 85 लाख रुपये कर अपनी लंबाई 5 फीट 8 इंच तक बढ़ा ली. पहले वो 5 फीट 5 इंच का था. उसने लेग लेंथिंग सर्जरी (Leg Lengthening Surgery) के जरिए अपनी हाइट को 3 इंच बढ़ाया है. खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है.
एक्टर का नाम रिच रोटेला (Rich Rotella) है. रोटेला अमेरिका के लॉस एंजिल्स के रहने वाले हैं. वो अपनी छोटी हाइट से तंग आ गए थे, ऐसे में उन्होंने लेग लेंथिंग सर्जरी पर 85,000 पाउंड खर्च कर अपनी लंबाई 3 इंच बढ़ा ली. उनका कहना है कि अब लड़कियों को डेट करना और एक्टिंग कर पाना आसान हो गया है.
रोटेला कहते हैं कि 5 फीट 5 इंच के बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो गई थी और लंबी लड़कियों को डेट कर पाना मुश्किल हो गया था. फेमस एक्टर बनने का उनका सपना भी अधूरा रह गया था. इसलिए हाइट बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया.
द मिरर के मुताबिक, रिच रोटेला ने कहा- लंबा होना मैं बचपन से चाहता था. लंबाई के कारण कभी भी बास्केटबॉल टीम में शामिल नहीं हो पाया था. भले ही मैं एक अच्छा खिलाड़ी था. बड़े होने के बाद ऑडिशन से बाहर कर दिया जाता था क्योंकि हाइट थोड़ी कम थी. इसलिए हाल ही में सर्जरी के जरिए लंबाई बढ़ाने का फैसला किया जिसे Bilateral Femur Lengthening के नाम से भी जाना जाता है.
इस सर्जरी में रोटेला के 85 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए. तीन महीने दर्दनाक फिजियोथेरेपी से गुजरना पड़ा. रोटेला कहते हैं- यह दर्दनाक और महंगा था, लेकिन मुझे पता था कि अगर मैंने ये नहीं किया तो मैं पीछे रह जाऊंगा और जो चाहता हूं, हासिल नहीं कर पाऊंगा.
दर्दनाक अनुभव रहा

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









