
इस इलेक्ट्रिक कार पर मिल रहा है 7 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर, सिंगल चार्ज पर देती है 470Km की रेंज
ABP News
मर्सिडीज-बेंज अपनी EQC इलेक्ट्रिक कार पर सात लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है.
मर्सिडीज-बेंज अपनी EQC इलेक्ट्रिक कार पर सात लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है. अभी ग्राहक ईवी मॉडल को 99.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) में खरीद सकते हैं. यह उतनी ही कीमत है, जितने में इसे साल 2020 में लॉन्च किया गया था. कंपनी ने कार को अक्टूबर 2020 में 99.3 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था. फिर, अगले साल कार की कीमत में दो बार बढ़ोतरी की गई हुई, जिसके बाद इसकी कीमत 1.06 करोड़ रुपये हो गई थी. हालांकि, मर्सिडीज अब करीब 7 लाख रुपये का डिस्काउंट छूट दे रही है. ऑफर के साथ यह कार अभी 99.5 लाख रुपये में खरीदी जा सकती है.
टॉप स्पीडEQC में 80-kWh का बड़ा बैटरी पैक है. इसमें 20.8-19.7kWh/100 KM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. मोटर 760 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है. इसके साथ ही, 402.3 bhp की अधिकतम पावर देने में सक्षम है. यह कार 5.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है. इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












