
इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन की सुरक्षा में सेंध पर पाकिस्तान ने दिया ये जवाब
AajTak
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस तरह का प्रोपेगेंडा कैंपेन तब चला रहा है जब 23 जून को लाहौर ब्लास्ट मामले में कई ऐसे सबूत सामने आए हैं जिसमें यह पाया गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ कैसे बाहर से आतंकी साजिश रची जा रही है.
इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के अंदर रविवार रात को ड्रोन देखे जाने की खबर के बाद पाकिस्तान की सफाई आई है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय अधिकारी जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि हमने भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान देखा है. इसके अलावा कई मीडिया सेक्शन में भी कहा जा रहा है कि भारतीय दूतावास के अंदर ड्रोन देखा गया है. इस ऊटपटांग दावे का कोई आधार नहीं है. उनके पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे वो इस तरह के आरोप को सही बता सकें.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











