
इस्तीफे के दांव के बाद केजरीवाल के नेशनल ड्रीम पर कितना असर डालेंगे हरियाणा के चुनाव नतीजे?
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का दांव चला था जो फेल साबित हुआ. हरियाणा चुनाव के नतीजे केजरीवाल के नेशनल ड्रीम पर कितना असर डालेंगे?
आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा चुनावों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का दांव चला था. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने जनता की अदालत में जाने की बात कहते हुए दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में हर सीट पर उम्मीदवार उतारे, सुनीता केजरीवाल समेत स्टार प्रचारकों की फौज भी उतारी लेकिन पार्टी खाली हाथ ही रह गई. खाता खोलना तो दूर, 85 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि हरियाणा चुनाव के नतीजे केजरीवाल के नेशनल ड्रीम पर कितना असर डालेंगे?
ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि हरियाणा अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य है और आम आदमी पार्टी ने हरियाणा का बेटा की ही थीम पर अपना पूरा प्रचार अभियान केंद्रित रखा. खुद अरविंद केजरीवाल भी अपनी हर रैली में किंगमेकर बनने के दावे करते हुए ये कहते नहीं थक रहे थे कि इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बिना सरकार नहीं बनेगी.
केजरीवाल और उनकी पार्टी की फुल स्ट्रेंथ फाइट के बावजूद पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी. दिल्ली से सटे एनसीआर और पंजाब की सीमा से लगते इलाकों में आम आदमी पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी और यही उम्मीद सरकार में भागीदारी के दावे का आधार भी थी. केजरीवाल के चेहरे का जादू हरियाणा में नहीं चला और ना ही पार्टी का हरियाणा के बेटे वाला दांव ही. केजरीवाल के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि हरियाणा उनका गृह राज्य है और दिल्ली-पंजाब, दोनों से ही इसकी सीमाएं लगती हैं जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है.
नेशनल ड्रीम पर कितना असर डालेंगे हरियाणा नतीजे
हरियाणा चुनाव के नतीजे केजरीवाल के नेशनल ड्रीम के लिए भी झटका माने जा रहे हैं. इनका कितना और क्या असर होगा? इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 'पार्टी विथ डिफरेंस' वाली इमेज को धक्का लगा है. इस इमेज को कितना नुकसान पहुंचा है, ये दिल्ली चुनाव के नतीजों से ही पता चल सकेगा. फिलहाल, केजरीवाल के लिए सबसे बड़ा चैलेंज पहले दिल्ली, फिर पंजाब का किला बचाना है. अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राजनीतिक भविष्य के लिहाज से दिल्ली चुनाव निर्णायक होंगे.
हरियाणा चुनाव नतीजों का संदेश क्या

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




