
इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के हथौड़े से क्या बदल पाएगा?
AajTak
इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक क़रार क्यों दिया और पार्टियों के चुनाव प्रबंधन पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा? किसान संगठनों के दिल्ली कूच का क्या अपडेट रहा, पंजाब में रेल रोकने का कितना असर दिखा और MSP के गारंटी वाले क़ानून पर किसान क्यों अड़े हैं? महाराष्ट्र में एनसीपी पर कब्ज़ा करने के बाद अजित पवार की निगाहें कैसे शरद पवार के गढ़ पर है और कैंसर की वैक्सीन को लेकर देश-दुनिया में क्या कोशिशें चल रही हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
इलेक्टोरल बॉन्ड योजना पर सुप्रीम कोर्ट से सरकार को बहुत बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है. इतना ही नहीं, कोर्ट ने पिछले 5 सालों के चंदे का हिसाब-किताब भी मांगा है. अब इलेक्शन कमीशन को बताना होगा कि पिछले 5 साल में किस पार्टी को किसने कितना चंदा दिया. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पूरी जानकारी जुटाकर इसे अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को कॉर्पोरेट जगत के लिए भी झटका माना जा रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम के प्रावधान संविधान के आर्टिकल 19(1) के तहत सूचना के अधिकार का उल्लंघन करता है. सुप्रीम कोर्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की वैधता को चुनौती देने वाली 4 याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इन्हीं याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है
इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नरेंद्र मोदी की भ्रष्ट नीतियों का एक और सबूत आपके सामने है. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि बीजेपी ने चुनावी बॉन्ड को रिश्वत और कमीशन लेने का माध्यम बना दिया था और आज इस बात पर मुहर लग गई है. आज सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ. इस फैसले के बाद सरकार के पास अब आगे का रास्ता क्या है. सरकार अगला कदम क्या उठाने वाली है. इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या बीजेपी के लिए सेट बैक है और इस फैसले में विपक्ष के लिए क्या संदेश है? सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
किसानों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है. हरियाणा-पंजाब सीमाओं पर बड़ी संख्या में किसान डटे हुए हैं. इसके बरअक्स दिल्ली से सटी हरियाणा और यूपी की सीमाओं पर भी पुलिस का सख्त पहरा है. किसानों के इस आंदोलन को खत्म कराने के लिए सरकार कई दौर की वार्ता कर चुकी है. आज फिर से केंद्र सरकार के तीन मंत्रियों के साथ किसान प्रतिनिधियों की बातचीत चंडीगढ़ में चल रही है.
इस बीच गुरुवार को पहली बार यूपी की तरफ से भी किसान दिल्ली कूच करने निकले, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बस में भरकर ले गई. ये किसान यूपी के गाजियाबाद की तरफ से गैस सिलेंडर और राशन लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे. वहीं पंजाब में किसानों ने रेल रोकने की कोशिश की. आम आदमी पार्टी ने किसानों के इस आंदोलन के समर्थन में अपनी दो रैलियां रद्द कर दी. आज प्रोटेस्ट के हाईलाइट क्या रहे.रेल रोकने का कितना असर देखने को मिला और किसान अपनी मांग पर क्यों अड़े हैं? सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.
महाराष्ट्र की पॉलिटक्स के महारथी शरद पवार की राजनीतिक ग्रह-दशा आजकल ठीक नहीं चल रही है. उनकी पार्टी एनसीपी में फूट के बाद पिछले दिनों चुनाव आयोग का फैसला आया. आयोग ने उनके बाग़ी भतीजे अजित पवार को पार्टी का असल हक़दार बताया. इस मामले में एक फैसला महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को भी करना था और वो ये कि शरद पवार से बग़ावत करने वाले एनसीपी विधायकों की सदस्यता वैध है या नहीं. आज शाम ये फैसला आ गया है. अपने फैसले में उन्होंने सभी विधायकों को योग्य ठहराया और अयोग्या के मामले की सभी याचिकाओं को रद्द कर दिया है. उन्होंने अजित गुट को ही असली NCP भी घोषित किया. स्पीकर के फैसले का आधार क्या रहा और महाराष्ट्र में एनसीपी पर कब्ज़ा करने के बाद अजित पवार की निगाहें कैसे शरद पवार के गढ़ पर है? सुनिए 'दिन भर' की तीसरी ख़बर में.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



