
इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित
AajTak
न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने यह सूचित किए जाने के बाद सुनवाई स्थगित कर दी कि यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के वकील अदालत में उपस्थित नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनके पिता का निधन हो गया है. "यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के वकील पुनित कुमार गुप्ता ने इस आधार पर एक आवेदन दायर किया है कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है और वह अदालत में उपस्थित होने में सक्षम नहीं हैं.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बगल में स्थित शाही ईदगाह परिसर के सर्वेक्षण के तौर-तरीकों पर सुनवाई 17 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है. 14 दिसंबर को, अदालत ने शाही ईदगाह के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण की अनुमति दी थी और कहा था कि सर्वेक्षण के तौर-तरीकों पर अगली सुनवाई में चर्चा की जाएगी. कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हिंदू पक्ष ने सर्वेक्षण के लिए एक आयोग गठित करने की अपील की थी, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद में ऐसे संकेत हैं जो बताते हैं कि यह एक बार हिंदू मंदिर था.
न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने यह सूचित किए जाने के बाद सुनवाई स्थगित कर दी कि यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के वकील अदालत में उपस्थित नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनके पिता का निधन हो गया है. "यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के वकील पुनित कुमार गुप्ता ने इस आधार पर एक आवेदन दायर किया है कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है और वह अदालत में उपस्थित होने में सक्षम नहीं हैं. गुप्ता को संरचना और तौर-तरीकों पर भी सुना जाना है.
मुस्लिम पक्ष ने ये भी दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट में 16 जनवरी को मामले की सुनवाई होनी है. इसलिए मुस्लिम पक्ष ने मामले की सुनवाई टालने का अनुरोध किया. हालांकि कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला रिजर्व कर लिया है. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई है.
हिंदू पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि कोर्ट कमिश्नर जल्द नियुक्त किया जाना चाहिए. क्योंकि विवादित परिसर में हिंदुओं के प्रतीक चिह्न को नष्ट करने का प्रयास हो रहा है. कोर्ट कमिश्नर की कार्यवाही में विवादित परिसर का फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी करने की मांग की गई है. सर्वे के बाद पूरा रिकॉर्ड कोर्ट में पेश किया जाए. हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष द्वारा बार-बार सुनवाई टालने का विरोध किया.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




