
इराक में मिलिट्री बेस पर रॉकेट हमला, अमेरिकी के कई सैनिक घायल- रिपोर्ट
AajTak
एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी इराक में स्थित बेस पर दो कत्युशा रॉकेट दागे गए. एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि रॉकेट बेस के अंदर गिरे.
इराक (Iraq) में एक सैन्य अड्डे पर हवाई हमले की जानकारी सामने आई है, जिसमें कई अमेरिकी कर्मी घायल हो गए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी तीन अमेरिकी अधिकारियों के द्वारा दी गई है. पिछले हफ्ते हमास और हिजबुल्लाह के सीनियर सदस्यों की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में चिंताएं बढ़ गई हैं. नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध रॉकेट हमला इराक के अल असद एयरबेस पर हुआ था.
एक अधिकारी ने बताया, "बेस के कर्मचारी हमले के बाद हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं."
'बेस के अंदर गिरे रॉकेट...'
एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी इराक में मिलिट्री स्थित एयरबेस पर दो कत्युशा रॉकेट दागे गए. एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि रॉकेट बेस के अंदर गिरे.
पिछले हफ्ते अमेरिका ने इराक में उन व्यक्तियों पर हमला किया था, जिनके बारे में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि वे आतंकवादी थे, जो ड्रोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे और जो अमेरिका और गठबंधन सेना के लिए खतरा थे.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट पर हमले का खतरा! हिजबुल्लाह और ईरान आज इजरायल पर कर सकते हैं अटैक...अमेरिका ने कर दिया G7 को अलर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











