
इरफान के बेटे बाबिल से हुई स्क्विड गेम के अली की तुलना, फैंस के लिए पहचान पाना हुआ मुश्किल
AajTak
हाल ही में वे विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे थे. इससे पहले ये फिल्म बाबिल के पिता इरफान खान को ही मिलने वाली थी. स्क्रीनिंग के दौरान की बाबिल की फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वैसे ही फैंस उनकी तुलना स्क्विड गेम के एक्टर अनुपम त्रिपाठी से करने लगे.
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भले ही इस दुनिया में अब नहीं हैं मगर एक्टर के बेटे बाबिल खान ने फैंस के जेहन में एक्टर की यादों को जिंदा रखा हुआ है. वे वक्त-वक्त पर पिता से जुड़ी अपनी यादें फैंस संग शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वे विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे थे. इससे पहले ये फिल्म बाबिल के पिता इरफान खान को ही मिलने वाली थी. स्क्रीनिंग के दौरान की बाबिल की फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वैसे ही फैंस उनकी तुलना स्क्विड गेम के एक्टर अनुपम त्रिपाठी से करने लगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












