
'इमरान खान बिल्कुल ठीक लेकिन...', अटक जेल में शौहर से मिलीं बुशरा बीबी
AajTak
इमरान खान को अटक जेल में रखा गया है. लेकिन वह चाहते हैं कि उन्हें अटक से रावलपिंडी की अदियाला जेल में शिफ्ट किया जाए. इमरान खान के वकीलों का कहना है कि 70 साल के उनके मुवक्किल अटक जेल में नहीं रहना चाहते क्योंकि यहां दिन के समय मक्खियों और और रात में कीट-पतंगों ने उनका जीना मुहाल कर रखा है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) तोशाखाना मामले में अटक जेल में बंद हैं. बीते शनिवार को हुई इमरान की गिरफ्तारी के बाद पहली बाद उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने उनसे मुलाकात की. बुशरा गुरुवार को अटक जेल पहुंची थीं.
इमरान के वकील नईम हैदर ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा के बीच अटक जेल में लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई.
उन्होंने कहा कि बुशरा ने आधे घंटे तक इमरान से मुलाकात की. बुशरा बीबी ने बताया कि इमरान साहब पूरी तरह से ठीक हैं लेकिन उन्हें सी कैटेगरी की जेल में रखा गया है. हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें उनकी लीगल टीम से मिलने नहीं दिया जा रहा. हम शुक्रवार को इस मामले को हाईकोर्ट में उठाएंगे.
बता दें कि बुशरा (48) पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. वह इमरान खान की तीसरी बीवी है.
जेल में मक्खियों, कीटों से परेशान इमरान
इमरान खान को अटक जेल में रखा गया है. लेकिन वह चाहते हैं कि उन्हें अटक से रावलपिंडी की अदियाला जेल में शिफ्ट किया जाए. इमरान खान के वकीलों का कहना है कि 70 साल के उनके मुवक्किल अटक जेल में नहीं रहना चाहते क्योंकि यहां दिन के समय मक्खियों और और रात में कीट-पतंगों ने उनका जीना मुहाल कर रखा है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









