
इमरान खान पर अब आर्मी एक्ट में एक्शन की तैयारी, जानें PAK सेना पूर्व पीएम पर क्यों चलाना चाहती है केस
AajTak
इमरान खान की पिछले दिनों गिरफ्तारी बाद पाकिस्तान सुलग उठा था. पीटीआई समर्थकों ने देशभर में आगजनी की घटनाओं को अनजाम दिया था. उन्होंने कई सैन्य अफसरों और प्रतिष्ठानों पर भी हमला कर दिया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को जमानत दे दी है. वहीं अब PAK सेना इमरान के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत केस चलाने जा रही है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में अराजकता और हिंसा फैल गई है. इस दौरान, राज्य संस्थानों और संवेदनशील सैन्य भवनों पर पीटीआई समर्थकों ने हमले भी किए. इसके बाद अब पाकिस्तान की सेना ने ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है, जिन्होंने समर्थकों को सैन्य प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर हमले के लिए उकसाया.
रावलपिंडी में जनरल हेडक्वाटर में आयोजित विशेष कोर कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (सीसीसी) की एक अहम बैठक में पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष जनरल सैयद असीम मुनीर को 9 मई से बने कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि निहित राजनीतिक हित के लिए ऐसे हालात बनाए गए. जानकारी के मुताबिक बैठक में देश के मौजूदा आंतरिक और बाहरी सुरक्षा माहौल के बारे में जानकारी दी गई.
ISPR (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) के मुताबिक फोरम को जानकारी दी गई थी कि शुहादा चित्रों, स्मारकों को अपवित्र करने, ऐतिहासिक इमारतों को जलाने और सैन्य प्रतिष्ठानों में आगजनी की एक सुनियोजित योजना बनाई गई थी.
मंच ने उन घटनाओं की कड़ी निंदा की, जिन्हें उन्होंने सार्वजनिक और निजी भवनों के साथ-साथ राजनीतिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ राजनीतिक प्रेरित और उकसाया था. आईएसपीआर के मुताबिक कमांडर ने इन दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य घटनाओं पर सेना की पीड़ा और भावनाओं का भी जिक्र किया. यह कहा गया था कि घटनाओं की पूरी जांच के बाद ठोस सबूत जुटाए गए थे. इन सबूतों से हमले के योजनाकारों, उकसाने वालों और अपराधियों का पर्दाफाश हुआ है.
मृत्युदंड या उम्रकैद की हो सकती है सजा

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








