
'इमरान खान जेल से बाहर आ सकते हैं अगर वो...', पूर्व पाक PM की रिहाई पर क्या बोले शहबाज के एडवाइजर
AajTak
राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि अगर पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान 9 मई 2023 की घटनाओं के लिए पूरी ईमानदारी से माफी मांगते हैं, तो उनकी रिहाई संभव हो सकती है. इस दिन इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि अगर पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान 9 मई 2023 की घटनाओं के लिए पूरी ईमानदारी से माफी मांगते हैं, तो उनकी रिहाई संभव हो सकती है. इस दिन इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था.
पूर्व और वर्तमान सरकारों ने इन दंगों के लिए PTI को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि पार्टी इन आरोपों को लगातार नकारती रही है. पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो न्यूज के कार्यक्रम 'जिरगा' में बातचीत के दौरान राणा सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान खान ने देश को राजनीतिक संकट में धकेल दिया था, यह सोचकर कि वह क्रांति ला सकते हैं. लेकिन, उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'यहां केवल राजनीतिक संघर्ष से ही जीत हासिल की जा सकती है, क्रांति की कोई संभावना नहीं है.'
क्या इमरान की रिहाई संभव? उन्होंने PTI के इस्लामाबाद की ओर मार्च (24-26 नवंबर 2024) का हवाला देते हुए कहा कि इमरान खान के मौजूदा तरीकों से कोई सफलता नहीं मिल सकती. जब उनसे पूछा गया कि क्या इमरान खान की रिहाई संभव है, यदि वह 9 मई की हिंसा पर माफी मांगते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर वह माफी मांगते हैं, तो बातचीत आगे बढ़ सकती है या हम बातचीत कर सकते हैं.'
'कोर्ट रिहा करेगा तो कोई आपत्ति नहीं'
इससे पहले राणा सनाउल्लाह ने कहा था कि अगर अदालत इमरान खान को रिहा करती है तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को कोई आपत्ति नहीं होगी. गौरतलब है कि इमरान की पार्टी PTI, सरकार के साथ बातचीत विफल होने के बाद, विपक्षी दलों के साथ मिलकर सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. इस आंदोलन का उद्देश्य संविधान और कानून के शासन की बहाली और राजनीतिक कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना है. राणा सनाउल्लाह के बयान ऐसे समय में आए हैं जब पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव बढ़ने की संभावना है, जिससे देश में और अधिक ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










