
इमरान खान को राहत, हाईकोर्ट ने दिया पुलिस एक्शन रोकने का निर्देश
AajTak
तोशखाना मामले में लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फौरी तौर पर राहत दे दी है. कोर्ट ने इमरान के आवास के बाहर पुलिस कार्रवाई को गुरुवार तक के लिए बंद करने का आदेश दे दिया है. इमरान को पकड़ने के लिए पिछले दो दिन से कोशिश की जा रही है लेकिन पुलिस को उनके कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
तोशखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बुधवार को कोर्ट से राहत मिल गई है. लाहौर हाई कोर्ट ने पुलिस को जमान पार्क में इमरान के आवास के बाहर कार्रवाई तत्काल बंद करने का निर्देश दे दिया है. वहीं इससे पहले तोशखाना मामले में इमरान खान की गिरफ्तारी नहीं हो सकती. दरअसल पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को मंगलवार से गिरफ्तार करने के लिए जमान पार्क में उनके आवास के बाहर जुटी पुलिस की टुकड़ियां पीछे हट गई हैं.
जियो न्यूज की रिपोर्ट के तहत, "पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल-8) क्रिकेट को लेकर यह फैसला लिया गया है. मैच खत्म होने के बाद पुलिस फिर उन्हें अरेस्ट करने की कोशिश करेगी. हालांकि इमरान का कहना है कि वह 18 मार्च को कोर्ट के सामने पेश होंगे और इसकी श्योरिटी लाहौर हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष इश्तियार अहमद खान देंगे.
वहीं पुलिस के लौटते ही इमरान खान चेहरे पर मास्क पहनकर अपने आवास से निकले और कार्यकर्ताओं से मिले. इसका वीडियो को पीटीआई के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया. पुलिस इमरान खान को पकड़ने में नाकाम रही थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में पंजाब रेंजर्स ने मोर्चा संभाला था. तोशखाना मामले में ही पाकिस्तान का चुनाव आयोग इमरान खान के 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा चुका है.
10 कार्यकर्ता अरेस्ट, 54 पुलिसकर्मी जख्मी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को जब कोर्ट के आदेश पर इस्लामाबाद पुलिस की एक टीम इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर में उनके घर पर पहुंची थी. इस दौरान इमरान के सैकड़ों समर्थक भी वहां पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इसके बाद तनाव काफी बढ़ गया और पुलिस ने इमरान समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया. इतना ही नहीं हालात को नियंत्रण में लेने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी दागे.
इस मामले में पुलिस ने अब तक पीटीआई के कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस झड़प में एक दिन में 54 पुलिसकर्मी और 8 नागरिक जख्मी हो गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











