
इमरान खान को झटका, पाकिस्तान के खिलाफ यूरोप ने उठाया ये कदम
AajTak
यूरोपीय संसद ने इस हफ्ते एक प्रस्ताव स्वीकार किया है जिसमें पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों की समीक्षा करने और पाकिस्तान का सामान्य वरीयता वाला दर्जा (GSP) की योग्यता को खत्म करने की मांग की गई है.
पाकिस्तान की इमरान सरकार का दांव उलटा पड़ता नजर आ रहा है. पाकिस्तान सरकार ने कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के आगे घुटने टेकते हुए संसद में फ्रांसीसी दूत के निष्कासन पर एक प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था. साथ ही यूरोपीय देशों में ईंशनिंदा कानून बनाने की वकालत की थी, लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान का ये कदम पाकिस्तान के लिए उल्टा साबित होता हुआ दिख रहा है. (फाइल फोटो-Getty Images) असल में, यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव स्वीकार किया है जिसमें पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों की समीक्षा करने और पाकिस्तान का सामान्य वरीयता वाला दर्जा (GSP) खत्म करने की मांग की गई है. पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने मुस्लिम देशों से ईंशनिंदा के मामलों को पश्चिमी देशों के सामने उठाने की बात कही थी. उन्होंने यूरोपीय देशों में ईंशनिंदा कानून बनाने की मांग की थी. लेकिन अभी यूरोपीय संसद में ही ईंशनिंदा कानून को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव स्वीकार किया गया है. (फाइल फोटो-AP) Blasphemy law abuse: EU parliament adopts resolution calling for review of Pakistan’s GSP+ status - World - Business Recorder https://t.co/Dq2b70Sef4
ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











