
'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी का ऐतिहासिक महिमंडन, कंगना तो न बीजेपी की हुईं और न कांग्रेस की!
AajTak
कंगना रनौत ने आम चुनावों के पहले ही इमरजेंसी मूवी रिलीज करने की कोशिश की थी. आम तौर पर लोग यह समझ रहे थे कि फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी को विलेन की तरह पेश किया गया होगा. पर हुआ इसके विपरीत. चुनाव के पहले फिल्म रिलीज होती तो कांग्रेस के पक्ष में ही हवा बनाती. सवाल उठता है कि कंगना ने ऐसा क्यों किया?
बॉलीवुड अभिनेत्री और तेजतर्रार नेता बन चुकी भारतीय जनता पार्टी की सांसद की इमरजेंसी फिल्म रिलीज होकर फ्लॉप होने की कगार पर है. फिल्म चूंकि राजनीतिक है और बनाने वाली शख्सियत बीजेपी से जुड़ी हुईं हैं इसलिए उम्मीद की जा रही थी यह फिल्म इमरजेंसी के दौरान हुए अत्याचारों पर फोकस्ड होगी. पर यहां तो कहानी उल्टी है. बीजेपी के समर्थक, जिन्होंने पिछले साल से ही आपातकाल लागू होने वाले दिन (25 जून) को संविधान हत्या दिवस मनाने का संकल्प लिया हो उनके लिए यह फिल्म उसी तरह हो गई कि 'गए थे रोजा छुड़ाने नमाज गले पड़ गई'. उम्मीद के विपरीत कंगना रनौत ने एक ऐसी मूवी बनाई जिसका इमरजेंसी केवल नाम भर है पर फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को देश का हीरो बनाकर पेश करती है. फिल्म देखने के बाद जब आप निकलते हैं तो आपके दिमाग में इंदिरा गांधी के साहसिक फैसलों की गूंज ही सुनाई देती है. आप यह मानने को विवश हो जाएंगे की इंदिरा गांधी देश की सबसे महान नेत्री थीं. पर इतना सब होने के बावजूद आखिर ऐसा क्यों हुआ कि कंगना न बीजेपी समर्थकों को ही खुश कर सकीं और न ही कांग्रेस से उन्हें तारीफ मिल रही है.
इंदिरा गांधी को महान बताने की हर कोशिश हुई फिल्म में
इमरजेंसी मूवी देखते हुए ऐसा लगता है कि फिल्म का डायरेक्टर और स्क्रिप्ट लेखक एक एजेंडे के तहत इंदिरा गांधी को महान बताना चाहता है. इंदिरा गांधी की हर वो कदम जो उनकी छवि को धक्का पहुंचाता हो उसे दिखाया ही नहीं गया है. इसके ठीक विपरीत उनके व्यक्तित्व के नकारात्मक पहलुओं के पीछे ऐसे कारण ढूंढें गए हैं जिससे आप उनके द्वारा की गई गलतियों को माफ कर सकें. इंदिरा गांधी के बचपन में उन्हें अपनी बुआ विजयलक्ष्मी पंडित से बहुत प्रताड़ित होते दिखाया गया है. उनकी मां को उनके सामने बेइज्जत किया जाता है. बड़ा होने पर पिता नेहरू भी उनके इस स्वभाव के चलते उनसे दूर दिखाई देते हैं.इंदिरा को लगता है कि उन्हें नेहरू इसलिए ही अपना उत्तराधिकारी नहीं बना रहे हैं. पति से भी उन्हें प्यार नहीं मिलता है. इस तरह उनके प्रति सिंपैथी निर्मित करने की कोशिश की गई है. इंदिरा अपने करीबियों से एक बार कहती हैं कि उन्हें जीवन में जो प्यार अपने पिता और पति से मिलना चाहिए था नहीं मिला. उनकी कमी उनकी जिंदगी में संजय ने ही पूरी की है.यही नहीं कुछ और घटनाएं ऐसी दिखाई गईं है जो साबित करती हैं कि इंदिरा दिल और दिमाग से बहुत अच्छी थीं. -नेहरू चीन से युद्ध हारने के पहले ही मान लेते हैं कि आसाम अब इंडिया में नहीं रह सकेगा.पर इंदिरा गांधी अपने पिता नेहरू से बिना बताए आसाम चलीं जाती हैं.और वहां की जनता को भरोसा दिलाती हैं कि ऐसा नहीं होगा. इस बीच संयुक्त राष्ट्र की पहल युद्ध विराम हो जाता है.चीन की सेना वापस लौट जाती है. पूरे देश में इंदिरा के शौर्य की तारीफ होती है. नेहरू अपनी बेटी से नाराज हो जाते हैं.यानि कि अपने पिता से नाराजगी मोल लेकर भी इंदिरा आसाम को बचा लेती है.
-बांग्लादेश युद्ध में भारतीय सेना को झोंकने के पहले अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर जाकर उनसे मदद मांगती हैं. यह जाहिर कराने की कोशिश होती है कि वो तानाशाह नहीं थीं और सबको साथ लेकर चलतीं हैं
-इमरजेंसी खत्म करने के बाद संजय गांधी के मना करने के बावजूद देश में चुनाव करवाती हैं.हारने के बाद जेल जाती हैं . जेल से वापस होने पर अपने घर नहीं जाती हैं ,पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण से मिलने जाती हैं. यह दिखाने की कोशिश होती है कि इंदिरा अगर गलती करती थीं वो पश्चाताप भी करती हैं.
-जयप्रकाश नारायण के घर से सीधे बेलछी चली जाती हैं. जहां दलितों पर अत्याचार हुआ है. लोगों को कई दिनों से खाना नहीं मिला है. इंदिरा गांधी को सड़क मार्ग से जाने से मना कर दिया जाता है. इंदिरा गांधी हाथी पर सवार होकर दलितों से मिलने बेलछी पहुंचती हैं. जनता नारा लगाती है कि आधी रोटी खाएंगे -इंदिरा को वापस लाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










