
इजरायल-हमास युद्ध पर अमेरिकी रुख से नाराज एक्टिविस्ट, UC बर्कले को लौटाई पीएचडी की डिग्री
AajTak
इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर अमेरिका के रुख के विरोध में एक्टिविस्ट संदीप पांडे ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (UC) बर्कले को अपनी पीएचडी की डिग्री वापस लौटा दी है. इससे पहले उन्होंने इस मुद्दे पर सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी को अपनी एमएससी की दोहरी डिग्री भी लौटा दी हैं.
सोशल एक्टिविस्ट संदीप पांडे ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर अमेरिका के रुख के विरोध में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (UC) बर्कले को अपनी पीएचडी की डिग्री वापस लौटा दी है. इससे पहले उन्होंने अमेरिका की भूमिका पर सवाल उठाते हुए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी. उनका कहना है कि अमेरिका युद्ध खत्म करने में मध्यस्थता कर सकता है, लेकिन उसने आंखे मूंदकर इजरायल का सैन्य समर्थन कर रखा है.
गाजा में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष में संयुक्त राज्य अमेरिका के रुख के विरोध में संदीप पांडे ने आधिकारिक तौर पर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी (UC), बर्कले को अपनी पीएचडी की डिग्री वापस लौटा दी है. उन्होंने इस मुद्दे पर सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी को अपनी एमएससी की दोहरी डिग्री भी लौटा दी हैं.
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार लौटाने की थी घोषणा
साथ ही पांडे ने दोनों विश्वविद्यालयों से सभी रिकॉर्ड से अपना नाम हटाने का अनुरोध किया है. इससे पहले उन्होंने गाजा में इजरायली हमले में अमेरिका का भूमिका के विरोध में प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी.
'अमेरिका कर सकता है संघर्ष विराम'
अपनी डिग्री लौटाने की घोषणा करते हुए संदीप पांडे ने दोनों विश्वविद्यालयों को लिखे गए दो पत्रों में कहा कि इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध में अमेरिका की भूमिका निंदनीय है. मेरा मानना है कि अमेरिका युद्ध को खत्म करने के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभा सकता है. और फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिलाकर समस्या का स्थायी समाधान ढूंढ सकता था, लेकिन इसके बजाय उसने आंख मूंदकर इजरायल का सैन्य समर्थन करना जारी रखा है. जिनसे फिलिस्तीनियों पर हमलों से बच्चों सहित हजारों निर्दोष लोगों की हत्या हुई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












