
इजरायल-हमास युद्ध के 6 महीने, वॉशिंगटन में प्रदर्शनकारियों ने की इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग
AajTak
इजरायल और हमास के बीच पिछले 6 महीने से जंग जारी है. इस दौरान इजरायल के हमले में करीब 33 हजार फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है. अब अमेरिका के वॉशिंगटन में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग की है.
इजरायल-हमास (Israel-Hasam War) के बीच चल रही जंग को 6 महीने गुजर चुके हैं. गाजा में इजरायल के करीब 130 नागरिक बंधक बनाकर रखे गए हैं. इनकी रिहाई की मांग को लेकर वॉशिंगटन में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार (7 अप्रैल) को एक रैली निकाली. इस रैली में बंधकों के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, जिनमें कीथ की बेटी एलन सीगल और बंधक बनाई गई अवीवा सीगल भी शामिल थीं. 51 दिनों के बाद रिहा हुए अवीवा ने रैली में बात की. उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई मानवाधिकार नहीं था. मुझे नहीं लग रहा था कि बच पाऊंगी लेकिन मैं वापस आ गई.
एजेंसी के मुताबिक रैली में मौजूद इजरायल के विपक्षी नेता यायर लैपिड ने बताया कि उन्होंने बाइडेन प्रशासन से मिलने की योजना बनाई है. लैपिड ने कहा कि हमें उन्हें घर वापस लाने के लिए वह सब कुछ करना होगा, जो हम कर सकते हैं.
UN एक्सपर्ट्स की एक टीम के मुताबिक हमास के बंदूकधारियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसकर 1,200 लोगों की हत्या कर दी और उनके कुछ पीड़ितों पर यौन हिंसा की.
समझौते में रिहा किए गए थे इजरायली नागरिक
बंदूकधारियों ने 253 बंधकों को भी पकड़ लिया, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग, नागरिक और सैनिक शामिल थे. उनमें से लगभग आधे लोगों को नवंबर के अंत में एक समझौते के तहत रिहा कर दिया गया था. एक और युद्धविराम करने के लिए रविवार को मिस्र में फिर से बातचीत शुरू हुई. इस समझौते के तहत बचे हुए दर्जनों बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक गाजा में इजरायल के जवाबी हमले में 33 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
यह भी पढ़ें: अपना ड्रोन गिराए जाने से भड़का इजरायल, लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








