
इजरायल में नेफ्टाली बेनेट के आने को लेकर फिलिस्तीन में बढ़ी हलचल
AajTak
इजरायल 12 साल बाद सत्ता परिवर्तन के कगार पर है. बेंजामिन नेतन्याहू के बहुमत न साबित करने पाने पर यामिना पार्टी के नेफ्टाली बेनेट ने इजरायल में सरकार गठन का दावा किया है. लेकिन फिलिस्तीनियों में इजरायल में सत्ता परिवर्तन को लेकर कोई उत्साह नहीं है.
इजरायल में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू के दौर का अब अंत होता नजर आ रहा है. बेंजामिन नेतन्याहू के बहुमत न साबित करने पाने पर यामिना पार्टी के नेफ्टाली बेनेट ने इजरायल में सरकार गठन का दावा किया है. नेफ्टाली बेनेट फिलिस्तीन को लेकर नेतन्याहू से भी ज्यादा आक्रामक हैं, ऐसे में उनके प्रधानमंत्री बनने के कयास से फिलिस्तीन में भी हलचल है. (फोटो-AP) बेंजामिन नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी और वेस्ट बैंक के प्रमुख नेता नेफ्टाली बेनेट इजरायल में नई गठबंधन सरकार के मुखिया होंगे. नेफ्टाली ने मध्यमार्गी येर लेपिड के साथ जाने का फैसला किया. हालांकि, विचारधारा के स्तर पर दोनों की सोच अलग है. दोनों नेताओं के बीच बुधवार रात गठबंधन सरकार को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया. (फोटो-Getty Images)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











