
इजरायल को अमेरिका का सपोर्ट, चीन ने जताया विरोध... ईरान में घुसकर दुश्मन को मारने पर किस देश ने दी क्या प्रतिक्रिया
AajTak
9 महीनों से फिलिस्तीन पर इजरायल का कहर टूट रहा है. इजरायल ने गाजा पट्टी को कब्रिस्तान में तब्दील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. गाजा पर जब जब इजरायल ने बारूदों का विस्फोट किया, तब-तब इस्माइल हानिया के खानदान का नाश हुआ. 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हमास आतंकवादियों की ओर से किए गए नरसंहार के बाद इजरायली सेना के टॉप टारगेट पर था इस्माइल हानिया.
297 दिन बाद इजरायल ने सबसे बड़े आतंकी हमले का बदला ले लिया. इजरायल ने ईरान में घुसकर हमास चीफ को मार गिराया. इजरायल ने हमास के मुखिया इस्माइल हानिया को तेहरान में घुसकर ढेर कर दिया. दरअसल, इजरायल और फिलिस्तीन के विवाद में इस्माइल हानिया एक ऐसा नाम था, जिसने पिछले तीन दशकों से फिलिस्तीन और हमास के मकसद की मशाल को जलाए रखा था. यहां तक कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए बेहद बर्बर और कायराना आतंकवादी हमले के बावजूद इस्माइल हानिया ने इजरायल के खिलाफ फिलिस्तीन की जंग में हिंसक प्रतिरोध का रास्ता छोड़ने से साफ मना कर दिया. नतीजा हुआ कि इस्माइल हानिया ही नहीं तकरीबन उसका पूरा खानदान साफ हो गया.
9 महीनों से फिलिस्तीन पर इजरायल का कहर टूट रहा है. इजरायल ने गाजा पट्टी को कब्रिस्तान में तब्दील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. गाजा पर जब जब इजरायल ने बारूदों का विस्फोट किया, तब-तब इस्माइल हानिया के खानदान का नाश हुआ. 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हमास आतंकवादियों की ओर से किए गए नरसंहार के बाद इजरायली सेना के टॉप टारगेट पर था इस्माइल हानिया. इस्माइल हानिया खुद तो गाजा से दूर कतर में महफूज जिंदगी गुजार रहा था लेकिन यहां फिलिस्तीन में एक एक करके उसका खानदान खत्म होता जा रहा था.
यह भी पढ़ें: पहले 3 बेटों को बनाया शिकार, फिर ईरान में छुपे इस्माइल हानिया का खात्मा... इजरायल का मिशन बदला 9 महीने में हुआ पूरा
अब जब इजरायल ने घर में घुसकर दुश्मन का खात्मा कर दिया है तो इसको लेकर दुनिया भर के देशों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. जहां एक तरफ कुछ देश इजरायल का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं चीन-रूस जैसे देशों ने विरोध जताया है. इजरायल के इस एक्शन के बाद ईरान ने विरोध में कोम में जामकरन मस्जिद के गुंबद पर लाल झंडा लगा दिया है. यह लाल झंडा बदला लेने का एक प्रतीक माना जाता है, जो बढ़ते तनाव और इजरायल के खिलाफ संभावित जवाबी हमले का संकेत है.
ईरान ने इजरायल को दी चेतावनी
इजरायल के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, जिनके शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाने के लिए हनीया तेहरान में थे, ने एक्सटीवी पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता, सम्मान, गौरव और गरिमा की रक्षा करेगा तथा आतंकवादी आक्रमणकारियों को उनकी कायरतापूर्ण कार्रवाई पर पछतावा कराएगा."

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







