
इजरायल के ताजा हमले में हमास के कई मंत्रियों की मौत, नेतन्याहू ने नाइट अटैक में किया खात्मा
AajTak
इजरायली हमलों में हमास के कई प्रमुख नेता मारे गए, जिनमें गाजा के आंतरिक मंत्री, राजनीतिक ब्यूरो के सदस्यों और आंतरिक सुरक्षा प्रमुख शामिल हैं. इन हवाई हमलों में कम से कम 326 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. हमास और अन्य फिलिस्तीनी गुटों ने इसे संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन बताते हुए विरोध प्रदर्शन की मांग की है.
गाजा में इजरायल के हवाई हमलों में हमास के कई प्रमुख नेता मारे गए हैं. हमले में हमास की सरकार के प्रमुख, महमूद अबू वाटफा भी मारे गए हैं, जो आंतरिक मंत्रालय के महानिदेशक थे. इनके अलावा, हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य अबू ओबैदा मोहम्मद अल-जमासी और इस्साम अ-दालीस भी इनमें शामिल थे. हमास के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख बहजत अबू सुल्तान और न्याय मंत्रालय के महानिदेशक अबू अम्र अल-हत्ता भी इन हमलों के शिकार बने हैं.
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली सेना द्वारा गाजा पर किए गए इन हमलों ने 413 से अधिक फिलिस्तीनियों की जान ले ली, जिसमें बच्चों की बड़ी संख्या शामिल है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 413 मृतकों को गाजा के अस्पतालों में पहुंचाया गया है और कुछ लोगों के अब भी मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: 59 बंधकों का सवाल... 59 दिन बाद रमजान के दौरान गाजा में फिर गरजीं इजरायली तोपें, 342 फिलीस्तीनी मारे गए
19 जनवरी को शुरू हुआ था संघर्षविराम
हमास ने इजरायली हमलों को जनवरी 19 को शुरू हुए संघर्षविराम समझौते का एकतरफा उल्लंघन करार दिया है. हमास ने बयान जारी कर कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी चरमपंथी सरकार ने संघर्षविराम को रद्द करने का फैसला किया है, जिससे गाजा में बंधकों का अज्ञात भविष्य संकट में पड़ सकता है.
हमास ने अरब और इस्लामी देशों के लोगों, साथ ही पूरी दुनिया के "स्वतंत्र लोगों" से सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है. फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) सशस्त्र समूह ने भी इजरायल पर संघर्षविराम की वार्ताओं को "जानबूझकर खत्म करने" का आरोप लगाया है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








