
इजरायल का यमन पर भीषण हमला, राजधानी सना में एक के बाद एक धमाके
AajTak
इजरायल की सेनाएं पूरी आक्रामकता के साथ युद्ध भूमि में आगे बढ़ रही हैं. जिस दिशा से चुनौती मिलती है, उसी दिशा में इजरायल की मिसाइलें, रॉकेट और बम तबाही मचा रहे हैं. विद्रोहियों के हमले का जवाब देने के लिए इजरायल ने यमन के सना पर आग बरसा दी. गाजा में हमास के खात्मे के लिए इजरायल की सेना ने गोलीबारी और बमबारी की है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











