
इजरायल का पलटवार, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन अटैक, नेतन्याहू बोले- भारी कीमत चुकानी होगी!
AajTak
अमेरिका से लौटने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह पर हमले का फैसला किया है. तेल अवीव में कैबिनेट की बैठक में उन्होंने हिजबुल्लाह को गोलान हमले की भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है. इसके बाद इजरायली सेना ने लेबनान पर ड्रोन अटैक शुरू कर दिया है.
गाजा में हमास से जंग कर रही इजरायली सेना ने अब लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ भी युद्ध शुरू कर दिया है. गोलान हाइट्स पर रॉकेट अटैक में 12 बच्चों की मौत के बाद इजरायल ने भी बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके तहत सोमवार को आईडीएफ ने लेबनान के अंदरूनी इलाकों और दक्षिणी में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए है. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
इजरायल के कब्ज़े वाले क्षेत्र गोलान में हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपना अमेरिका दौरे बीच में ही छोड़कर लौट आए. उन्होंने आते ही हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तेल अवीव में सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह पर बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया और इसके साथ ही उसको भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है.
इजरायल के इस फैसले के बाद मध्य-पूर्व में युद्ध फैलने का खतरा बढ़ गया है. पिछले हफ्ते शनिवार की शाम को हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने गोलान के फुटबॉल मैदान में रॉकेट से हवाई हमला किया, जिसमें 12 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. इस हमले का जिम्मेदार इजरायल ने सीधे तौर पर हिजबुल्लाह को ठहराया. हालांकि हिजबुल्लाह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
नेतन्याहू ने कहा- गोलान हमले की भयावह तस्वीरें देखकर स्तब्ध हूं
गोलान में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था, ''इजराइल के नागरिकों, आप की तरह मैं भी हिजबुल्लाह के जानलेवा हमले के बाद की भयावह तस्वीरें देखकर स्तब्ध हूं. मारे गए लोगों में फुटबॉल खेल रहे छोटे बच्चे और अन्य लोग शामिल हैं. ''इन दृश्यों को देखकर हम सभी का दिल टूट गया है. हम इस मुश्किल घड़ी में उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिजन खोए हैं. जब से मुझे इस आपदा के बारे में जानकारी मिली है, मैं लगातार सुरक्षा परामर्श कर रहा हूं. मैं वापस आने की कोशिश कर रहा हूं. आते ही सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाऊंगा.''
यह भी पढ़ें: हिजबुल्लाह के हमले से दहला इजरायल, बच्चों के शव देख विचलित हुए लोग, अमेरिका से लौटेंगे नेतन्याहू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








