
इजरायल-ईरान पर ट्रंप ने फोड़ा F-bomb, सीजफायर उल्लंघन पर निकाली भड़ास
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब ईरान और इजरायल के बीच उनकी घोषित सीजफायर टूटती नजर आई. ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से 'F-word' का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा,
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त बेहद नाराज नजर आए जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से ‘F-word’ का इस्तेमाल करते हुए ईरान-इजरायल युद्ध के हालात पर अपनी भड़ास निकाली. यह मौका रेयर था जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान खुले मंच पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है.
ट्रंप ने हाल ही में घोषणा की थी कि ईरान और इजरायल के बीच "पूर्ण और समग्र युद्धविराम" समझौता हो गया है, जिससे 13 जून से जारी संघर्ष समाप्त हो गया, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही ईरान-इजरायल में एक और मिसाइल हमले हुए और तेल अवीव में सायरन बजने लगे.
यह भी पढ़ें: 'हमला नहीं रोक सकते, सीजफायर तोड़ने का पलटवार जरूरी...', धमकी दे रहे ट्रंप को नेतन्याहू का जवाब, तेहरान पर दागी मिसाइल
‘F-word’ के साथ बोले ट्रंप- इजरायल-ईरान को नहीं पता वे क्या कर रहे हैं...
इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने कहा कि ईरान द्वारा सीजफायर तोड़ने के बाद उन्होंने सेना को 'जवाबी कार्रवाई' के आदेश दिए हैं. मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "एक रॉकेट शायद समय सीमा के बाद दागा गया और अब इजरायल पलटवार कर रहा है. इन लोगों को अब शांत होना चाहिए."
आगामी NATO समिट के लिए हेग रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "मैंने जो कुछ देखा, उसमें बहुत कुछ मुझे पसंद नहीं आया. इजरायल ने तुरंत हमला कर दिया, जबकि हमने समझौता किया था. उन्हें इंतजार करना चाहिए था." इसके बाद ट्रंप ने कहा, "ये दोनों देश इतने लंबे समय से लड़ रहे हैं कि अब इन्हें खुद नहीं पता कि ये क्या कर रहे हैं." यहीं उन्होंने ‘F-word’ का इस्तेमाल किया.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








