
इजरायली ने रोकी गाजा की राहत सामग्री, क्या फेल हुआ ट्रंप का शांति प्लान?
AajTak
इजरायली नौसेना ने गाजा के लिए राहत सामग्री ले जा रहे 50 जहाजी बेड़े को रोका. इसमें 500 सांसद, वकील सवार थे, जिसके बाद कई देशों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 सूत्रीय गाजा प्लान बनाया था, लेकिन इजरायल के इस हरकत के बाद पाकिस्तान समेत कई देश ट्रंप के इस प्लान पर सवाल उठा रहें है.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










