
'इजरायली एंबेसी अब सेफ नहीं', सीरिया में कॉन्सुलेट पर अटैक से भड़के ईरान की चेतावनी
AajTak
सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक अप्रैल को ईरानी कॉन्सुलेट पर हमला हुआ था. इसमें ईरान के दो जनरल समेत पांच अफसरों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही ईरान भड़का हुआ है. ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है.
इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. बीते हफ्ते सीरिया में ईरानी कॉन्सुलेट पर हुए हमले के बाद से ये तनाव और बढ़ गया है. इस बीच ईरान ने धमकी दी है कि अब इजरायल की कोई एंबेसी सेफ नहीं है.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के मिलिट्री एडवाइजर जनरल राहीम सफवी ने कहा, 'इजरायल का कोई भी दूतावास अब सुरक्षित नहीं है.'
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इजरायल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, 'जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा या नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग करेगा, हम उसे भी नुकसान पहुंचाएंगे.'
सीरिया की राजधानी दमिश्क में कॉन्सुलेट पर हुए हमले के बाद से ईरान भड़का हुआ है. इस हमले में ईरान के दो जनरल भी मारे गए थे. ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल पर आरोप लगाया है.
ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के मुताबिक, इस हमले में जनरल मोहम्मद रेजा जाहेदी की मौत हो गई थी. जाहेदी IRGC की 'कुद्स फोर्स' के अहम व्यक्ति थे. उन्होंने 2016 तक लेबनान और सीरिया में कुद्स फोर्स को लीड किया था. उनके अलावा इस हमले में जनरल मोहम्मद हादी हजरियाहिमी और पांच अन्य अफसर भी मारे गए थे.
इस हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने कहा था कि इस हमले का ऐसा जवाब दिया जाएगा कि उन्हें अपने किए पर पछतावा होगा.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








