
इजराइल-हमास जंग चीन के लिए फ़ायदे का सौदा?
AajTak
इजराइल-हमास संघर्ष पर चीन की चुप्पी का क्या मतलब है, योगी आदित्यनाथ बेमन से क्यों कर रहे हैं मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल और जूते की वजह से कैसे खिलाड़ियों का करियर बनने से पहले बिगड़ जा रहा है? सुनिए 'आज का दिन' में.
इज़रायल हमास युद्ध में हर रोज़ कुछ बड़ा हो रहा है, आज इसका पांचवा दिन है. कल कई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं. आज अरब लीग देशों की बैठक है. इसमें इराक, जॉर्डन, सउदी अरब, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमिरात समेत कुल 22 देश हैं. लेकिन दुनिया की नज़रें चीन की ओर हैं, पाचंवें दिन भी उसने इस युद्ध से एक सुरक्षित दूरी बनाए रखी है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने स्वतंत्र फिलिस्तीन की बात ज़रूर कही लेकिन हमास के हमले में मारे गए आम नागरिकों के बारे में कुछ नहीं कहा और उसके बाद से एक लंबी खामोशी ओढ़ रखी है.
चीन के लिए ये ऑकवर्ड पोजिशन बनता जा रहा है, पिछले कुछ सालों में मिडिल ईस्ट के जिओ पॉलिटिक्स में उसका दख़ल लगातार बढ़ रहा था. अपने आर्थिक हितों को साधने के लिए वो कई अहम देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहा था, नए प्रोजेक्ट्स शुरू कर रहा था और अब उन्हीं हितों को बचाने के लिए चुप रहने के विकल्प को चुना है. अब जब सब किसी न किसी खेमे के साथ खड़े होते दिख रहे हैं, ऐसे में चीन की तटस्थता सबको खटक रही है और उन्हें रूस-युक्रेन वॉर की याद आ रही है, जिसमें वो खुले तौर पर रूस के पीछे खड़ा है, इस युद्ध से पहले चीन की डिप्लोमेसी मिडिल ईस्ट को लेकर कैसी थी, कब तक ख़ुद को दरकिनार किए रख सकता है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
____________
नवरात्र में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहटें चल रही हैं. कहा ये भी जा रहा है कि मंत्रिमंडल का ये विस्तार सामान्य नहीं होगा और इसका दायरा भी छोटा होगा. एनडीए का दोबारा हिस्सा बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है. वहीं सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है.
राजभर के एनडीए और दारा सिंह चौहान के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, घोसी उपचुनाव में मिली हार के बाद उनकी उम्मीदों को एक झटका लगा था और वो बैकफ़ुट पर आ गए थे. लेकिन मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए उन्होंने लखनऊ-दिल्ली एक कर दिया था और भाजपा नेतृत्व से लगातार उनकी बातचीत चल रही थी. इनके अलावा भी क्या मंत्रिमंडल में किसी को शामिल करने की संभावनाए हैं और किन नामों पर चर्चा है, योगी राजभर और दारा सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे, फिर क्या मजबूरी है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



