
इंस्टाग्राम रील से सुलझाई कत्ल की गुत्थी! आरोपियों ने पुलिस को बताई हत्या की हैरान करने वाली वजह
AajTak
एक कत्ल की एक गुत्थी को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने उसकी इंस्टाग्राम रील का सहारा लिया. ऐसे में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कत्ल की न सिर्फ गुत्थी सुलझाई बल्कि दो आरोपियों को भी पकड़ लिया.
दिल्ली में पुलिस ने एक कत्ल की एक गुत्थी को सुलझाने के लिए पीड़ित के इंस्टाग्राम की रील देखी और उन्हीं रील से पुलिस को कातिल का सुराग मिल गया. इसके जरिए पुलिस महज 24 घंटे के अंदर कत्ल की न सिर्फ गुत्थी सुलझाई बल्कि दो आरोपियों को भी पकड़ लिया.
बंद घर में सड़ी गली हालात में मिला शव
दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में 7 जनवरी के दिन एक कॉल आई की केशव पुरम थाना इलाके के रामपुर मोहल्ले में एक मकान के अंदर से बेहद तेज़ बदबू आ रही है. पुलिस की टीम जब दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो वहां पर उन्हें एक बेहद सड़ी गली हालात में शव मिला.शव का चेहरा काला पड़ चुका था, लेकिन पास में एक आधार कार्ड था जिस पर नाम गोलू, उम्र 25 साल लिखा हुआ था. पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पीड़ित की पहचान गोलू के रूप में ही हुई. इसके बाद पुलिस ने कत्ल की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
मोबाइल में मिली आरोपी के साथ बनाई हुई रील्स
नॉर्थ वेस्ट जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पर एक टीम बनाई गई. टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की साथ ही साथ पीड़ित के मोबाइल फोन की जांच की.. पीड़ित गोलू के मोबाइल फोन की जांच के दौरान पुलिस को रंजीत नाम के उसके एक सहकर्मी के साथ कई सारी रील नजर आईं. इसके बाद जब पुलिस ने रंजीत के बारे में पता करने की कोशिश की तो पता चला कि वह अपने घर पर नहीं है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है. सीसीटीवी में पुलिस को रंजीत नजर भी आ गया. इसके बाद पुलिस का शक रंजीत पर गहरा गई.
छापेमारी में पकड़े गये आरोपी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












