
'इंसान हूं, असर होता है...', ट्रूडो-कैटी पेरी के खुलेआम रोमांस पर छलका पूर्व पत्नी का दर्द
AajTak
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी के अफेयर के चर्चे जोरों पर हैं. इस बीच ट्रूडो की पूर्व पत्नी सोफी ग्रेगॉयर ने ट्रूडो के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की. सोफी ने कहा कि वो इंसान हैं और उन पर इस तरह की चीजों का असर होता है.
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने निजी जीवन को लेकर हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहे हैं. अमेरिकी पॉप सेंसेशन कैटी पेरी के साथ उनकी रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें दोनों कैलिफोर्निया में एक यॉट पर एक-दूसरे को किस करने नजर आए. इसके बाद भी दोनों कई बार हाथों में हाथ डाले नजर आए. इस पूरे मामले पर अब ट्रूडो की पूर्व पत्नी सोफी ग्रेगॉयर ने अपने पब्लिक लाइफ और ट्रूडो के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है.
सोफी हाल में 'Arlene is Alone' पॉडकास्ट में शामिल हुईं. इस दौरान प्रोग्राम के होस्ट आर्लीन डिकिन्सन ने ट्रूडो और कैटी पेरी की डेटिंग की खबरों का जिक्र किया.
होस्ट ग्रेगॉयर की तारीफ करते हुए कह रही थीं कि 50 साल की उम्र में भी वो काफी कूल हैं क्योंकि वो ट्रूडो और कैटी के रिश्तों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं.
जवाब में ग्रेगॉयर ने कहा, 'देखिए, हम इंसान हैं और इस तरह की चीजों का हमपर असर होता है. यह बिल्कुल नार्मल है. आप किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं, यह आपका फैसला होता है. इसलिए मैं शोर की बजाय संगीत चुन रही हूं.'
ग्रेगॉयर और ट्रूडो ने अगस्त 2023 में अलग होने की घोषणा की थी. दोनों ने 2005 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं- जैवियर, एला-ग्रेस और हैड्रियन.
सितंबर में कैलिफोर्निया के समुद्र में यॉट पर ट्रूडो और पेरी को गले लगाते हुए देखा गया था. दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें से एक में वो किस करते दिखे. इसके बाद अक्टूबर में पेरी के जन्मदिन के समय, पेरिस के क्रेजी हॉर्स कैबरे के बाहर दोनों हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











